Hindi News

भोपाल के बैरागढ़ में दिनदहाड़े लूट, लुटेरे की तलाश में जुटी पुलिस, घटना CCTV में कैद

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मामला व्यापारिक नगर बैरागढ़ का है, जहां दिनदहाड़े महिला के हाथ से सोने की कंगन चुराने की घटना सामने आई है। इससे पूरे इलाके में फैल गई है।
भोपाल के बैरागढ़ में दिनदहाड़े लूट, लुटेरे की तलाश में जुटी पुलिस, घटना CCTV में कैद

Bhopal News : राजधानी भोपाल में इन दिनों चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। पुलिस द्वारा लगातार इस पर कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। वह बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं। इसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जब दिनदहाड़े एक लुटेरे ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है।

बदमाश फरार

दरअसल, मामला व्यापारिक नगर बैरागढ़ का है, जहां दिनदहाड़े महिला के हाथ से सोने की कंगन चुराने की घटना सामने आई है। इससे पूरे इलाके में फैल गई है। बता दें कि महिला सब्जी लेने के लिए मार्केट गई थी। तभी अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और महिला को बातों-बातों में उलझाकर हाथों में पहने कंगाल लेकर वहां से फरार हो गया।

घटना CCTV में कैद

जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक लुटेरे काफी दूर तक निकल चुके थे। आनन-फानन में महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई है। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस में टीम का गठन करते हुए जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सिटी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश टोपी पहने हुए नजर आ रहा है।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews