Hindi News

सेफ्टी काउंसिल भोपाल को मिला सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना वर्ष 2024-25 डायमंड फाइव स्टार कैटेगरी अवार्ड

Written by:Sushma Bhardwaj
Last Updated:
सेफ्टी कांउसिल मध्य प्रदेश द्वारा यह अवार्ड कारखाने में स्वास्थ, सुरक्षा एवं पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।
सेफ्टी काउंसिल भोपाल को मिला सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना वर्ष 2024-25 डायमंड फाइव स्टार कैटेगरी अवार्ड

TRAIN CANCELL

BHOPAL NEWS : सेफ्टी काउंसिल भोपाल (मध्य प्रदेश) द्वारा सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना, भोपाल को वर्ष 2024-25 हेतु (HSE) स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण (डायमंड फाइव स्टार) कैटेगरी अवार्ड से नवाजा गया। कारखाने के मुख्य सुरक्षा अधिकारी जी.आर. भिण्डिया एवं सुरक्षा अधिकारी योगेश के. काले जी को यह अवार्ड सेफ्टी कांउसिल द्वारा आयोजित सेफ्टी अवार्ड कार्यक्रम में प्रदान किया गया।

स्वास्थ, सुरक्षा एवं पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला अवॉर्ड 

सेफ्टी कांउसिल मध्य प्रदेश द्वारा यह अवार्ड कारखाने में स्वास्थ, सुरक्षा एवं पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। कारखाने के मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाडे के अनुसार कारखाने में सुरक्षा संबंधित मापदंड उच्चस्तर के है एवं उनका 100 प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाता है।

मिल रही बधाइयाँ 

कारखाने की उत्पादकता के साथ सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। यह अवार्ड प्राप्त होनें पर मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाडे एवं फैक्ट्री मैनेंजर सोहन सिंह परमार द्वारा समस्त अधिकारियों, सुपरवाईजरों व कर्मचारियों को बधाई दी गई।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews