भोपाल|दिनेश यादव| कोरोना से बचाव कार्यों के लिए सागर ग्रुप भोपाल के संस्थापक व चेयरमैंन सुधीर कुमार अग्रवाल और मैंनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ सुधीर अग्रवाल ने सागर ग्रुप व कार्यरत कर्मचारियो के योगदान को मुख्यमंत्री सहायता कोष में जनसहयोग स्वरूप 51 लाख रुपए का चैक भेंट किया।
उल्लेखनीय है की सागर ग्रुप लॉक डाउन अवधि के दौरान समुदायो की मदद के लिए आगे आया है और प्रति दिन 2000 भोजन पैकेट को तैयार कर जरूरतमंदों तक भी पहुचा रहा है। आपको बता दे सागर ग्रुप प्रदेश मे शिक्षा के क्षेत्र मे सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तहत सागर पब्लिक स्कूल, सिस्टेक कॉलेज और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सागर मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड के सागर यार्न्स व बुना हुआ कपड़ा; उत्पादन के क्षेत्र मे सागर न्यूट्रीमेंटस के सागर राईस और रियल एस्टेट के क्षेत्र मे भी अग्रवाल बिल्डर्स व सीएसआर आर्म अभय सागर फाऊंडेशन के जरिये प्रदेश के दो लाख से ज्यादा परिवारो से जुड़ा हुआ है। सागर ग्रुप द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए गए 51 लाख पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्रुप का आभार जताया इस दौरान
सीएम चौहान ने अन्य संस्थाओं औद्योगिक प्रतिष्ठानों और समर्थ वर्ग से अपील की है कि वे इस आपदा से बचाव के प्रयासों में अपना आर्थिक सहयोग मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान करें।साथ ही सीएम रिलीफ फंड के भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक 10078152483 (IFSC कोड SBIN0001056) में भी सहायता राशि दी जा सकती है।
सागर ग्रुप ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 51 लाख रुपए
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






