Hindi News

मध्यप्रदेश : स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने किया suicide

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:
मध्यप्रदेश : स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू ने किया suicide

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के घर से चौकानें वाली खबर सामने आ रही है, सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार ने फांसी लगाकर जान दे दी है। 22 साल की सविता परमार का शव जब तक फंदे से उतारा जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। घटना शाम 7 बजे कालापीपल तहसील के पोंचानेर गांव में घटी है। हालांकि मृतका सविता के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। वही मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामलें में बोलने से बच रहा है, फिलहाल मंत्री इंदर सिंह परमार का भी फोन बंद बताया जा रहा है, इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा है।

यह भी पढ़ें… PM Kisan : किसानों को लगा बड़ा झटका, सरकार की बड़ी कार्रवाई, वसूल होगी राशि

मृतका सविता परमार की उम्र 22 वर्ष के करीब है। लगभग तीन साल पहले ही सविता का विवाह मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुआ था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह भेजा जायेगा। शिक्षा मंत्री की बहु की मौत के इस मामलें में पुलिस अधिकारी भी कुछ बताने से बच रहे है, मामला हाई प्रोफाइल परिवार से होने के कारण प्रशासन कुछ भी कहने से कतरा रहा हैं। शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमार शुजालपुर से विधायक है। हालांकि घटना के पीछे लगातार लंबे समय से पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

स्कूल शिक्षा मंत्री  इंदर सिंह परमार

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews