Hindi News

BJP सांसद का अजीबोगरीब बयान, आमिर खान जैसे लोग बढा रहे देश की जनसंख्या

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
BJP सांसद का अजीबोगरीब बयान, आमिर खान जैसे लोग बढा रहे देश की जनसंख्या

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने जनसंख्या को लेकर अजीब सा बयान दिया है। उन्होंने भारत की बढ़ती हुई आबादी के लिए आमिर खान जैसे लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
हिंदूवादी नेता के रूप में अपनी एक अलग छवि बनाए मंदसौर से सांसद सुधीर गुप्ता का एक अजीब बयान सामने आया है।

Read More: सुबह का बोला, शाम को भूला: कोरोना मौत के आंकड़ों पर एक अधिकारी के दो अलग-अलग बयान

इस बार उनके निशाने पर फिल्म अभिनेता आमिर खान है जो कुछ दिन से अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को लेकर चर्चाओं में है जिन्हें उन्होंने तलाक दे दिया है। सुधीर गुप्ता का कहना है कि “आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता दो बच्चों के साथ हैं जबकि दूसरी किरण राव एक बच्चे के साथ है। अब यह अपने बच्चों को लेकर कहां भटकेगी, इसकी चिंता आमिर को नहीं है और तीसरे की खोज में जुट गए हैं।

Read More: इस बड़ी तैयारी में कांग्रेस, एक्शन में Kamalnath, अब इस मुद्दे पर सरकार को लिया आड़े हाथ

क्या यह भारत का संदेश है दुनिया को और क्या यह हीरो है ? लोग जो कहते थे कि यह अंडा बेचने के अलावा ज्यादा कुछ अक्ल है नहीं, इतना ही करें तो ज्यादा ठीक है। भारत की आबादी को असंतुलित करने में आमिर खान जैसे लोगों का हाथ है। यह दुर्भाग्य है।” यह पहला मौका नहीं जब सांसद जी ने चर्चित रहने वाले बयान नहीं दिया हो। अब उनका आमिर खान के बारे में दिया गया यह बयान एक बार फिर हंगामा बरपाएगा, इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

BJP सांसद का अजीबोगरीब बयान, आमिर खान जैसे लोग बढा रहे देश की जनसंख्या from MP Breaking News on Vimeo.

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !