भोपाल। एक ओर जहां पूरा विश्व कोरोना संक्रमण की चपेट में है और भारत पिछले लंबे समय से लाक डाउन में, ऐसी में कुछ महिलाएं प्रेरणादाई संदेश कोरोना वारियर्स और लोगों को कोरोना से बचने के लिए दे रही हैं। मूलतः मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की रहने वाली पूरे प्रदेश और देश में फैली हुई महिलाओं ने अपने अलग-अलग काम करते हुए वीडियो को संकलित कर एक संदेश देने की कोशिश की है जिसमें न केवल कोरोनावारियर्स की जमकर तारीफ की गई है बल्कि साथ ही साथ लोगों को कहा गया है कि ‘स्टे होम ,स्टे सेफ।’ इस वीडियो को लेकर चारों ओर काफी प्रशंसा भी हो रही है।
कोरोना से बचने संदेश दे रही यह मुखर वनिताये
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






