Hindi News

MP Weather Update : मप्र के इन जिलों मे गरज चमक के साथ बारिश के आसार, Yellow Alert

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather Update : मप्र के इन जिलों मे गरज चमक के साथ बारिश के आसार, Yellow Alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों मौसम (MP Weather) के मिजाज कुछ बदले बदले नजर आ रहे है। एक साथ कई सिस्टम के एक्टिव होने और अरब सागर से लगातार आ रही नमी के चलते मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कई जिलों में हल्की बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि (Rain and Hailstorm) देखने को मिल रही है।इसी कड़ी में मौसम विभाग (Weather Department) ने आगामी 24 घंटों में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

यह भी पढ़े… MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में बारिश और ओले की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

दरअसल, पिछले चौबीस घंटो में प्रदेश सहित मालवा-निमाड़ के जिलों में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों  को काफी नुकसान पहुंचा है। धार जिले की सरदारपुर तहसील के 25 ग्रामों और राजगढ़ क्षेत्र में इसका असर ज्यादा देखने को मिला है। केसूर के पास ग्राम बिजूर में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई है व एक अन्य झुलस गया है।

वही झाबुआ में भी तेज बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरे। खरगोन जिले की भगवानपुरा जनपद के ग्राम आमलिया में करीब 30 मिनट तक नीबू जैसे बड़े आकार के ओले गिरे। इससे पहाड़ी अंचल में कश्मीर सा नजारा दिखाई दिया। बड़वानी जिला मुख्यालय पर करीब 20 मिनट बूंदाबांदी हुई। खंडवा में देर शाम गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश हुई।ओंकारेश्वर में तेज बारिश (Weather Update) होने से बिजली गुल हो गई है। बुरहानपुर में दो दर्जन गांवों में तेज बारिश हुई और खेतों में खड़ी फसल आड़ी पड़ गई है। फसलों में 80 फीसद तक नुकसान होने की आशंका है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग की माने तो  खंडवा, खरगोन, इंदौर, रायसेन, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की अभी भी संभावना बनी हुई है। इस सिस्टम के कारण भी विदर्भ और छत्तीसगढ़ से लगे प्रदेश के क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। आगामी 24 घंटे में मध्य प्रदेश के जबलपुर, इंदौर और उज्जैन समेत 14 जिलों में गरज-चमक की संभावना है। वही तेज हवा के साथ ओले गिरने का भी पूर्वानुमान (MP Weather Forecast) है।

अन्य राज्यों का हाल

बंगाल की खाड़ी में बना पश्चिमी विक्षोभ अगले 48 घंटे यानी 21 फरवरी के बाद ही कमजोर होगा उसके बाद भी मौसम में बदलाव (Weather Cloudy) की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, पूर्वोत्तर के अरुणाचल, आंध्र प्रदेश,और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश और आंधी के आसार हैं। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड में  बिजली चमकने और ओलों के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के विदर्भ व मराठावाड़ा और मध्यप्रदेश में 19 फरवरी तक बारिश की गतिविधियां बनी हुई है।

इन जिलो में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, बैतूल, शिवपुरी, दतिया जिलों में।

इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

सिवनी, छिंंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, बैतूल, शिवपुरी, दतिया जिलों में।

weather

 

WEATHER1 WEATHER2

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews