उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी यात्री बस, दो लोगों की मौत और कई घायल

उज्जैन के माकड़ोन फंटे के पास बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में शर्मा ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत और करीब आधा दर्जन बस यात्रियों के भी घायल होने की खबर है
Ujjain Bus Accident

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां माकड़ोन फंटे के पास बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी अनुसार, बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में आगर से उज्जैन को आ रही शर्मा ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दें कि इस हादसे में आधा दर्जन बस यात्रियों के भी घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को बस से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खाई में उतरी बस

जानकारी अनुसार, शर्मा ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP-70-P-0161 आगर से उज्जैन की ओर जा रही थी। बस जब माकड़ोन फंटे के पास पहुंची, तभी उज्जैन से माकड़ोन की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने अचानक टर्न ले लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस उससे टकरा गई। टक्कर के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे खाई में उतर गई। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के समय मौके पर राहगीरों एवं स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। तत्काल ही पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया एवं घायलोंं को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया। बस के सड़क किनारे खाई में उतरने के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान महेश, पिता बापू और मोहन, पिता मांगीलाल के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके अलावा बस में सवार चार महिलाएं और तीन पुरुष यात्री भी घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी यात्री बस, दो लोगों की मौत और कई घायल - MP Breaking News