Transfer News : तबादला नीति मंजूर होने के बाद तबादलों पर लगी रोक एक महीने के लिए हटने के आदेश के बाद से मध्य प्रदेश सरकार में तबादला एक्सप्रेस ने रफ़्तार पकड़ ली है, राज्य शासन ने अलग अलग विभाग रोज तबादला आदेश जारी कर रहे हैं, आज लोक निर्माण विभाग ने तबादला सूची जारी की है।
कार्यपालन यंत्रियों और सहायक यंत्रियों के तबादले
PWD ने जो तबादला सूची जारी की है उसमें 20 इंजीनियर्स के नाम है जो कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री स्तर के अधिकारी हैं, सूची में शामिल 20 इंजीनियर में 2 कार्यपालन यंत्री और 18 सहायक यंत्रियों के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
1अजय सिंह ने MP सरकार पर लगाया बजट खर्च में विफल रहने और कर्ज बढ़ाने का आरोप, श्वेत पत्र जारी कर जनता को कारण बताने की मांग
2नवपंचम राजयोग: 3 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, नौकरी में प्रमोशन के योग, भाग्य का साथ, अटके काम होंगे पूरे
3राज्यसभा विदाई सत्र: मल्लिकार्जुन खड़गे ने ली चुटकी “एचडी देवगौड़ा ने मोहब्बत हमारे साथ की, शादी मोदी जी के साथ”, हंस प़ड़े पीएम मोदी, सदन में गूंजे ठहाके
4पीएम मोदी ने राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों को दी विदाई, फेयरवेल स्पीच में कहा “राजनीति में फुल स्टॉप नहीं होता”
ट्रांसफर किये गए सभी इंजीनियर सिविल के
आदेश में लिखा गया है कि इन सभी को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है, खास बात ये है कि जिन कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्रियों का तबादला किया गया है वे सभी सिविल शाखा के हैं उन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।