Hindi News

Transfer : लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर्स के तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

Written by:Atul Saxena
Published:
मध्य प्रदेश शासन ने आज लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन यंत्रियों और सहायक यंत्रियों के तबादला आदेश जारी किये हैं।
Transfer : लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर्स के तबादले, राज्य शासन ने जारी किये पदस्थापना आदेश, देखें लिस्ट

Transfer News : तबादला नीति मंजूर होने के बाद तबादलों पर लगी रोक एक महीने के लिए हटने के आदेश के बाद से मध्य प्रदेश सरकार में तबादला एक्सप्रेस ने रफ़्तार पकड़ ली है, राज्य शासन ने अलग अलग विभाग रोज तबादला आदेश जारी कर रहे हैं, आज लोक निर्माण विभाग ने तबादला सूची जारी की है।

कार्यपालन यंत्रियों और सहायक यंत्रियों के तबादले

PWD ने जो तबादला सूची जारी की है उसमें 20 इंजीनियर्स के नाम है जो कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री स्तर के अधिकारी हैं, सूची में शामिल 20 इंजीनियर में 2 कार्यपालन यंत्री और 18 सहायक यंत्रियों के नाम शामिल हैं।

ट्रांसफर किये गए सभी इंजीनियर सिविल के 

आदेश में लिखा गया है कि इन सभी को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया जाता है, खास बात ये है कि जिन कार्यपालन यंत्री और सहायक यंत्रियों का तबादला किया गया है वे सभी सिविल शाखा के हैं उन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews