Hindi News

Transfer : एमपी लोकायुक्त संगठन में बड़ा बदलाव, DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी

Written by:Atul Saxena
Published:
लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश ने पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त के आदेश पर 7 उप पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसमें 4 अधिकारियों को एक संभाग से दूसरे संभाग में भेजा है जबकि तीन अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है ।  
Transfer : एमपी लोकायुक्त संगठन में बड़ा बदलाव, DSP स्तर के अधिकारियों के तबादले, पदस्थापना आदेश जारी

Transfer

Transfer : मध्य प्रदेश में इस समय तबादलों का दौर लगातार जारी है, प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से अलग अलग विभाग अपने यहाँ पदस्थ अधिकारियों को एक जगह स दूसरी जगह पदस्थ कर रहे हैं, इसी क्रम में अब विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन ने तबादला सूची जारी की है।

महानिदेशक विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के आदेश से लोकायुक्त कार्यालय मध्य प्रदेश ने उप पुलिस अधीक्षक और कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, कार्यालय ने दो अलग अलग सूची जारी की है।

लोकायुक्त संगठन ने 7 DSP के तबादले किये 

लोकायुक्त जारी सूची में कुल 7 पुलिस अधिकारियों के नाम है, एक सूची में 4 अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक संभाग से दूसरे संभाग में भेजा गया है जबकि दूसरी सूची में तीन अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें लोकायुक्त संगठन ने उनकी मूल इकाई के लिए पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।

4 DSP को एक संभाग से दूसरे संभाग भेजा 

आदेश के तहत लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग में पदस्थ DSP  संजय जैन को सागर संभाग भेजा गया है, जबलपुर संभाग में पदस्थ डीएसपी दिलीप कुमार झरवडे को भोपाल संभाग, सागर संभाग में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक बृजमोहन द्विवेदी को भोपाल संभाग और सागर संभाग में ही पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह को भी भोपाल संभाग पदस्थ किया है।

तीन उप पुलिस अधीक्षकों को पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया 

एक अन्य आदेश में तीन डीएसपी के नाम हैं जिनमें लोकायुक्त कार्यालय भोपाल संभाग में पदस्थ कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, इंदौर संभाग में पदस्थ डीएसपी अनुराग बाधिया और इंदौर में ही पदस्थ डीएसपी रामदयाल मिश्रा को उनके मूल विभाग में वापस भेजने के लिए पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews