Hindi News

भोपाल गैस त्रासदी की 40 वीं बरसी पर शहीद रेल कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
भोपाल स्टेशन पर स्थापित शहीद स्मारक पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी नें गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भोपाल गैस त्रासदी की 40 वीं बरसी पर शहीद रेल कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

BHOPAL NEWS : भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर शहीद रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई, इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने गैस कांड के दौरान शहीद हुए रेल कर्मियों को याद किया और उन्हे पुष्प अर्पित किए।

भोपाल स्टेशन पर स्थापित शहीद स्मारक पर चढ़ाए श्रद्धा सुमन 

भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों की स्मृति में भोपाल स्टेशन पर स्थापित शहीद स्मारक पर मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी नें गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रेलकर्मियों ने भी गैस त्रासदी में शहीद हुए रेल कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews