उमंग सिंघार ने BJP सरकार को बताया विज्ञापनों की सरकार, शहरों के मास्टर प्लान में घोटाले का आरोप

उमंग सिंघार ने कहा नगर निकाय में भ्रष्टाचार जनप्रतिनिधि नहीं, सरकार कर रही है, भाजपा शासन में सरकारी खरीदारी में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री खुद इस पर रोक नहीं लगाना चाहते।
Umang Singhar attacks BJP government

Umang Singhar attacks BJP government

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की BJP सरका रपर बड़ा हमला बोला है, मीडिया से बात करते हुए सिंघार ने कहा मुख्यमंत्री जी के दौरे के बाद शहर में विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार पर खूब जोर दिया जाता है, लेकिन धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता। उन्होंने कहा भाजपा सरकार निवेश के नाम पर सिर्फ विज्ञापनों की सरकार बनकर रह गई है, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाये कि वो शहरों के मास्टर प्लान में घोटाला कर रही है।

राजधानी भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सरकार और कांग्रेस आमने सामने है, भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार राजधानी के मास्टर प्लान को शहरवासियों के भविष्य को संवारने वाला और शहर को विकास की ऊँचाइयों पर पहुंचाने  वाल बता रही है लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भोपाल मास्टर प्लान-2047 के नाम पर किसानों की खेती, रहवासियों के आशियाने और शहर के पर्यावरण पर संकट खड़ा किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा मुगालिया छाप के किसान अपनी कृषि भूमि बचाने के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, तो मिसरोद के रहवासी पुरानी आबादी के बीच प्रस्तावित 45 मीटर चौड़ी सड़क का विरोध कर रहे हैं। करीब 2,000 आपत्तियां बता रही हैं कि मास्टर प्लान का यह ड्राफ्ट जनता की चिंताओं को नजरअंदाज करते हुए बनाया गया है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी विकास के नाम पर किसानों की आजीविका, वर्षों पुराने आशियानों, सार्वजनिक संस्थानों और पर्यावरण की बलि क्यों दी जा रही है? भोपाल को बचाने के बजाय जनता को उनके घरों और संपत्ति से बेदखल कर अपने ही अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर क्यों मजबूर होना पड़ रहा है?

भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर बरसे सिंघार 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा किसी भी शहर का मास्टर प्लान आम लोगों की राय से बनाना चाहिए उन्होंने कहा शहरों के मास्टर प्लान में भाजपा सरकार घोटाला कर रही है, कांग्रेस नेता ने कहा  मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और अधिकारी लोगों के आशियाने उजाड़कर भ्रष्टाचार की मलाई खाने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा  नगर निकाय में भ्रष्टाचार जनप्रतिनिधि नहीं, सरकार कर रही है,भाजपा शासन में सरकारी खरीदारी में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री खुद इस पर रोक नहीं लगाना चाहते।

सरकार के निवेश के आंकड़ों पर उठाये सवाल 

उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार के निवेश के आंकड़ों पर सवाल उठाये और कहा कि  कहा भाजपा सरकार निवेश के नाम पर सिर्फ विज्ञापनों की सरकार बनकर रह गई है, नेता प्रतिपक्ष ने कहा मुख्यमंत्री के दौरे के बाद शहर में विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार पर खूब जोर दिया जाता है, लेकिन धरातल पर विकास कहीं नजर नहीं आता। मध्यप्रदेश का युवा आज भी बेरोजगारी की मार झेल रहा है और रोजगार के अवसरों का इंतजार कर रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews