भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड (Uttarakhand) में बारिश (Rain) का कहर जारी है। आज मंगलवार को उत्तराखंड के टिहरी जिले के देवप्रयाग के ऊपरी क्षेत्र में मूसलाधार के दौरान बादल फट गया और गदेरा उफान पर आ गया जिससे कई भवनों को नुकसान हुआ है, जिसके चलते संगम बाजार भी बंद हो गया। वहीं, आईटीआई (ITI) का भवन भी ध्वस्त हो गया।गनिमत थी कि हादसे के दौरान दुकानें बंद थी, वरना बड़ी अनहोली हो सकती थी।इस घटना का जिसने भी वीडियो देखा शॉक हो गया।
यहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी दीवान सिंह ने भी आईटीआई के भवन से कूदकर अपनी जान बचाई। उत्तराखंड के देवप्रयाग के बाजार में कम्प्यूटर सेंटर, बैंक, बिजली, फोटो आदि की दुकानें भी ध्वस्त हो गईं। उधर शांता नदी पर बनी पुलिया, रास्ता सहित उससे सटी जूलर्स, कपड़े, मिठाई आदि की दुकाने भी उफान की भेट चढ़ गईं। शांति बाजार में लगभग करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे दशरथ आंचल पर्वत पर बादल फटा, जिससे शांता गदेरा उफान पर आ गया। मलबा आने से देवप्रयाग मुख्य बाजार में भी दस दुकानों को नुकसान हुआ है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल, एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें घटनास्थल की तरफ बढ़ रही है।अपडेट जारी है
उत्तराखंड में बादल फटा
उत्तराखंड के देवप्रयाग में बादल फटा (Cloudburst) है. बादल फटने के कारण घर व दुकानें तबाह हो गयी हैं. घटना के बाद SDRF टीम मौके पर पहुंच रही है. अभी किसी के मौत होने की खबर नहीं है. pic.twitter.com/DYfJ0l7jNK
— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) May 11, 2021
उत्तराखंड में बादल फटा भारी तबाही https://t.co/ahYqTRcjK1
— Sunil Murari (@Sunilmurari88g3) May 11, 2021






