पश्चिम मध्य रेल के निर्देश पर तीनों मण्डलों में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के जनवरी माह में कुल 01 लाख 37 हजार मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 08 करोड़ 94 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है।

पिछले साल की तुलना में 1.33 अधिक
इस साल वसूला गया जुर्माना पिछले वर्ष वसूले गये जुर्माने (कुल 07 करोड़ 39 लाख रूपए) की तुलना में 20.99 प्रतिशत अधिक है। साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य (08 करोड़ 82 लाख रुपए) से 1.33 प्रतिशत अधिक है।
भोपाल मण्डल ने वसूले करीबन पौने तीन करोड़
भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 45 हजार प्रकरण से रेलवे ने 02 करोड़ 72 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

रेल्वे की अपील
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।





