Hindi News

2425 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर होगी गेहूं खरीदी, 20 जनवरी से किसानों का पंजीयन, उपार्जन केंद्रों पर लगेगी मेकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीन

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिये मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे खराब गेहूं की खरीदी रुकेगी।
2425 रुपए प्रति क्विंटल MSP पर होगी गेहूं खरीदी, 20 जनवरी से किसानों का पंजीयन, उपार्जन केंद्रों पर लगेगी मेकेनाइज्ड क्लीनिंग मशीन

Wheat MSP Rs 2425 per quintal: गेहूं की फसल पैदा करने वाले किसानों के लिए ये एक जरूरी खबर है, सरकार ने गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख बता दी है, गेहूं खरीदी के लिए 20 जनवरी से किसानों का ऑनलाइन पंजीयन शुरू होगा ,  ये जानकारी प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी है वे केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी, केंद्रीय मंत्री जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गेहू उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। इस साल गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

जो जानकारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी है उसके मुताबिक इस साल पिछले साल की तुलना में 200 अधिक गेहूं उपार्जन केंद्र बनाये जायेंगे यानि पिछले साल 3800 उपार्जन केंद्र थे वहीं इस साल 4000 गेहूं उपार्जन केंद्र बनाये जायेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने निर्देश दिए कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता लायें। किसानों को गेहूं उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें।

सरकार उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की मेकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिये मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे खराब गेहूं की खरीदी रुकेगी। उन्होंने समितियों को दिये जाने वाले कमीशन की राशि बढ़ाने की बात कही। मंत्री राजपूत ने गेहूं और चावल के द्वितीय त्रैमास के प्रावधानित अनुदान देयक एवं फोर्टिफाइड राइस आदि मदों की लंबित राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

इस साल गेहूं की MSP 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है  

गौरतलब है कि इस साल  गेहूं की पैदावार करने वाले किसानों को प्रति क्विंटल 150 रुपये का फायदा होने वाला है क्योंकि भारत सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पिछले साल की तुलना में 150 रुपये अधिक निर्धारित किया है, पिछले साल गेहूं की MSP 2275 रुपए थी जबकि इस साल ये 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है।