Hindi News

भोपाल में महिला के साथ लाखों की ठगी, घटना CCTV में कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
मामला सीआरपी गुरुद्वारा रोड के पास का है। जब दो युवकों ने मिलकर महिला को ठगी का शिकार बनाया है। फिलहाल, महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।
भोपाल में महिला के साथ लाखों की ठगी, घटना CCTV में कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bhopal News : राजधानी भोपाल में अपराधों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। आए दिन यहां चोरी, डकैती जैसे मामले सामने आते रहते हैं। यहां शातिर चोर गिरोह सक्रिय है, जो महिलाओं को अलग-अलग तरीकों से बातों में उलझा कर उनके साथ ठगी करते हैं। साथ ही उनका कीमतती सामान लेकर फरार हो रहे हैं। जिसका एक ताजा मामला व्यापारिक नगरी से सामने आया है, जब एक महिला के साथ लाखों की ठगी कर ली गई है।

दरअसल, मामला सीआरपी गुरुद्वारा रोड के पास का है। जब दो युवकों ने मिलकर महिला को ठगी का शिकार बनाया है। फिलहाल, महिला ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

मामला दर्ज

पीड़ित महिला ने बताया कि वह दोपहर करीब 3 बजे बुटीक से बाहर निकलकर पैदल अपने घर लौट रही थी, तभी 19 साल का एक लड़का उनके पास आया और विदिशा जाने का रास्ता पहुंचने लगा। इस दौरान वहां एक और लड़का पहुंच गया, जिसने उससे कहा कि इस लड़के के पास नोटों की गड्डी है। यदि वह चाहे तो जेवर के बदल वह 50 हजार की गड्डी उनको दिलवा देगा। जिसकी बातों में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और कान के टॉप्स उतार कर उन्हें दे दिया। इसके बदले लड़कों ने उसे नोटों के बंडल दे दिए और वहां से चले गए। घर जाकर महिला ने जब नोटों की गड्डी देखी, तो वह नकली थे।

टीआई ने दी जानकारी

थाना प्रभारी कमलजीत सिंह रंधावा ने बताया कि दंपति ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बातों में उलझा कर ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल, मामले की गंभीरता को लेकर हुए टीम का गठन कर दिया गया है। साथ ही मुखबिर तंत्रों को भी एक्टिव कर दिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews