भोपाल| प्रदेश में लॉक डाउन के दौरान घरों से बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आ रही है|| अनेकों जगह पुलिस की पिटाई के मामले सामने आये हैं| खरगोन जिले में पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के आरोप परिजनों ने लगाए हैं| घटना को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरा है| पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर सरकार को निशाने पर लिया है|
पूर्व सीएम ने ट्वीट कर लिखा- “खरगोन ज़िले की महेश्वर तहसील के आदिवासी भाई टीबु मेड़ा की आज सुबह राशन खरीदने निकलने पर पुलिस की पिटाई से मौत काआरोप उनके परिजनो ने लगाया है। यह बेहद दुःखद घटना है। शिवराज सरकार आते ही प्रदेश में आदिवासियों भाइयों पर दमन की घटनाएँ प्रारंभ हो गयी है।ऐसी घटनाएँ क़तई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शिवराज सरकार तत्काल इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जाँच करवाये और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे”।
अरुण यादव ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी
अरुण यादव ने ट्वीट कर लिखा “महेश्वर तहसील के आदिवासी टीबु मेड़ा की राशन खरीदने निकलने पर पुलिस द्वारा की गई पिटाई से मौत का मामला सामने आया है, यह घटना बहुत दुःखद एवं पीड़ादायक है, सरकार इस मामले मे कड़ी कार्यवाही करे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, हमे जमीन पर उतरने के लिए मजबूर न करे शिवराज सरकार”।
खरगोन ज़िले की महेश्वर तहसील के आदिवासी भाई टीबु मेड़ा की आज सुबह राशन खरीदने निकलने पर पुलिस की पिटाई से मौत का
आरोप उनके परिजनो ने लगाया है।
यह बेहद दुःखद घटना है।
1/2— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) April 4, 2020
http://twitter.com/MPArunYadav/status/1246489….483698032640






