भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने एक मामलें में नोटिस जारी कर डीजीपी एवं एसपी जबलपुर से चार सप्ताह में जवाब मांगा है, मामला कैदी की बेरहम पिटाई से हुई मौत से जुड़ा है जिस पर स्थानीय लोगों ने एसपी आफिस घेराव किया था।
ये भी पढ़ें
1उज्जैन के दीपोत्सव टेंडर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, अमित शर्मा ने की CBI जांच की मांग
2Bhopal News : खंडहर में मिला मासूम का शव, कल रात से नहीं लौटी थी घर, झुग्गी में रहती थी, पुलिस जांच में जुटी
3ब्रेन डेड शिवानी के अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन, नर्मदापुरम के पैतृक गांव में पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
427% OBC आरक्षण पर CM डॉ. मोहन यादव ने की प्रतिनिधियों के साथ बैठक, सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी से लेकर नए अध्यादेश की रखी गई मांग
जबलपुर शहर की गौर चौकी के जमतरा इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय अनिल मरावी की संदिग्ध मौत पुलिस की बेरहम पिटाई से होने का मामला सामने आया है। इस पर जनप्रतिनिधियों, आदिवासी समाज के नेताओं व आमजनों ने एसपी आफिस जबलपुर का घेराव कर चौकी प्रभारी को हटाने के साथ मर्ग कायम करने का अल्टीमेटम दिया है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मध्यप्रदेश एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर से चार सप्ताह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।
