
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। रविवार देर रात राज्य में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। 21 जून 2026 को बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
सूची में ज़िला मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त और विभागीय प्रमुखों को राज्य के विभिन्न विभागों में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।
बिहार आईएएस अफसरों की तबादला सूची
- शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक और 2010 बैच के आईएएस अभिषेक कुमार पाराशर को सचिव नगर विकास एवं आवास बिहार पटना का प्रभार ।
- 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को प्रबंध निदेशक कॉम्फेड पटना । अगले आदेश तक आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी और प्रबंध निदेशक बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम पटना, प्रभारी सचिव डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार ।
- 2011 बैच के आईएएस और सिविल विमानन विभाग के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे को अगले आदेश तक विशेष सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पटना का अतिरिक्त प्रभार ।
- 2013 बैच के आईएएस नवल किशोर चौधरी को डीएम भागलपुर से प्रबंध निदेशक राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड पटना । नगर विकास एवं आवास विभाग का विशेष सचिव अतिरिक्त प्रभार ।
- 2013 बैच के आईएएस नवदीप शुक्ला को बांका जिलाधिकारी को अगले आदेश तक विशेष सचिव युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग पटना ।
- 2013 बैच के आईएएस पवन कुमार सिंह को गोपालगंज के डीएम पद से विमुक्त करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग पटना।
- 2014 बैच के आईएएस सौरभ जोरवाल को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ।
- 2014 बैच के आईएएस कुमार मंगलम को सचिव राजस्व परिषद पटना।
- 2015 बैच के आईएएस प्रशांत कुमार सी एच को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार।
- 2017 बैच के आईएएस विशाल राज को किशनगंज जिलाधिकारी पद से विमुक्त करते हुए अगले आदेश तक बिहार राज्य पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक।
- 2011 बैच के आईएएस राहुल कुमार को प्रबंध निदेशक पद के प्रभार से मुक्त ।
- 2019 बैच के आईएएस स्पर्श गुप्ता को राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के अपर कार्यपालक निदेशक ।
- 2020 बैच के आईएएस श्रेष्ठ अनुपम को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव वित्त विभाग बिहार पटना ।
- 2020 बैच के आईएएस अभिषेक पलासिया को नगर आयुक्त नगर निगम गया से तबादला करते हुए संयुक्त सचिव पथ निर्माण विभाग पटना ।
- 2020 बैच के आईएएस प्रदीप सिंह को अगले आदेश तक पर्यटन विभाग का संयुक्त सचिव।
- 2020 बैच के आईएएस कुमार निशांत विवेक को नगर आयुक्त बिहार शरीफ नालंदा से तबादला करते हुए निदेशक प्राथमिक शिक्षा बिहार पटना ।
- 2020 बैच की आईएएस अनन्या सिंह को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीविका ग्रामीण विकास विभाग पटना। मनरेगा के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

