Hindi News

मांझी की समधन पर हमला; बाराचट्टी में ज्योति देवी घायल, प्रचार रुका, गया में हड़कंप!

Written by:Saurabh Singh
Published:
जीतन राम मांझी पटना से सीधे हेलीकॉप्टर से बाराचट्टी पहुंचे। अस्पताल में समधन का हाल देख आंखें नम हो गईं। माइक थामा और गरजे, ''मेरी बहू पर हाथ उठाने वाले को छोड़ूंगा नहीं।
मांझी की समधन पर हमला; बाराचट्टी में ज्योति देवी घायल, प्रचार रुका, गया में हड़कंप!

बाराचट्टी विधानसभा में बुधवार शाम करीब 4 बजे सुलेबट्टा बाजार में धमाका हो गया। हम प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन ज्योति देवी जैसे ही मंच पर चढ़ीं, 15-20 नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। भीड़ चीखी, माइक गिरा, झंडे फटे। ज्योति देवी सिर पकड़कर जमीन पर गिरीं। समर्थकों ने उन्हें गोद में उठाया और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां 8 टांके लगे। डॉक्टर बोले, “खतरा टला, लेकिन 48 घंटे निगरानी में रहेंगी।”

हमला इतना तेज था कि ज्योति का मंगलसूत्र टूटकर सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शी रामविलास मांझी ने बताया, “हम ‘वोट दो, हक दो’ बोल रहे थे, अचानक बाइक सवार आए और चिल्लाए ‘मांझी की बहू को सबक सिखाओ!’” हम कार्यकर्ताओं ने 5 हमलावरों को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस आने तक बाकी फरार हो गए। एसपी ने 50 पुलिसवालों की टीम गठित कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जीतन राम मांझी पहुंचे बाराचट्टी

जीतन राम मांझी पटना से सीधे हेलीकॉप्टर से बाराचट्टी पहुंचे। अस्पताल में समधन का हाल देख आंखें नम हो गईं। माइक थामा और गरजे, “मेरी बहू पर हाथ उठाने वाले को छोड़ूंगा नहीं। यह हमला दलित की आवाज दबाने की साजिश है।” मांझी ने ऐलान किया, “ज्योति कल सुबह 7 बजे फिर सुलेबट्टा जाएंगी, सिर पर पट्टी बांधकर वोट मांगेंगी!” भीड़ ने “हम हैं तो हिम्मत है” के नारे लगाए।

हमला के बाद ज्योति देवी की सभा रद्द

11 नवंबर को बाराचट्टी में वोटिंग है। हमला के बाद ज्योति देवी की सभा रद्द, लेकिन सोशल मीडिया पर हमला ट्रेंड नंबर-1 पर पहुंच गया। गया शहर में धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस ने 3 नामजद और 12 अज्ञात पर केस दर्ज किया। मांझी की समधन अब न सिर्फ उम्मीदवार, बल्कि दलित अस्मिता की मशाल बन गई हैं। सुलेबट्टा की गलियां गूंज रही हैं  “लाठी चलेगी तो वोट दुगना होगा!”