Hindi News

बिहार चुनाव: प्रियंका गांधी ने PM Modi को एक नया मंत्रालय बनाने की दी सलाह, नाम भी सुझाया, नीतीश कुमार सरकार भी निशाने पर

Written by:Atul Saxena
Published:
प्रियंका गांधी ने कहा Bihar Assembly Elections, PM Modi, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Insult Ministry, Nitish Kumar Government, Bihar News
बिहार चुनाव: प्रियंका गांधी ने PM Modi को एक नया मंत्रालय बनाने की दी सलाह, नाम भी सुझाया, नीतीश कुमार सरकार भी निशाने पर

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान नजदीक है, इसी के चलते आज चुनाव प्रचार में बहुत गर्माहट देखी गई, पीएम नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी जैसे कई दिग्गज नेता प्रचार करने पहुंचेऔर एक दूसरे पर जुबानी हमला किया, इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने आज प्रधानमंत्री मोदी को एक नया मंत्रालय बनाने की सलाह दी और उसका नाम और काम भी सुझाया।

सांसद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज सोनबरसा, लखीसराय पहुंची, उन्होंने कहा देश के विकास में बिहार का बहुत बड़ा योगदान है। हमारे संविधान ने आपको वोट देने की शक्ति दी है। आप उसी शक्ति को इस्तेमाल करने जा रहे हैं। इसलिए इस देश में अपनी जगह को पहचानिए और गर्व कीजिए कि आप बिहार के नागरिक हैं।

वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश

प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री और नीतीश कुमार दोनों को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा NDA की सरकार बिहार में लोगों के वोट को ख़त्म करने में लगी है। बिहार में 65 लाख से ज्यादा लोगों के वोट काट दिए गए। इसका मतलब है कि इन लोगों के अधिकार ख़त्म कर दिए गए। वोट जनता को कई सारे अधिकार देता है और अगर यही चला जाएगा तो आपके पास कुछ नहीं बचेगा। यानी- वोट चोरी जनता के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश है।

BJP-JDU की नीयत साफ नहीं, इसे पहचानो

प्रियंका गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार बिहार चुनाव से हफ्ते भर पहले महिलाओं को 10 हजार रुपए देने की घोषणा करते हैं। प्रियंका बने ये 10 हजार रुपए, 20 साल से कहां थे? क्या इससे पहले महिला संघर्ष नहीं कर रही थी? महिलाओं को 20 साल इंतजार क्यों करना पड़ा? BJP-JDU की नीयत साफ नहीं है। इनकी नीयत को पहचानो। इनसे 10 हजार रुपए ले लो, लेकिन इन्हें अपना वोट मत दो।

पलायन के लिए मजबूर हैं बिहारवासी 

बिहार से लाखों लोग पलायन करके दूसरे राज्यों में कमाने जाते हैं। लोग अपने परिवारों से दूर रहकर मेहनत करते हैं, दिन-रात संघर्ष करते हैं, क्योंकि यहां पर किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है। जबकि इस देश को बनाने वाले लोग बिहार से हैं। पहले लोग खेती से कमा लेते थे, लेकिन आज उसमें भी कमाई नहीं है। यहां के किसान मेहनत करते हैं, लेकिन फसल का सही दाम नहीं मिलता। आज हालात ऐसे हैं कि नौकरी न मिलने पर लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है।

नरेंद्र मोदी ने सारे बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे दिए

अडानी पर हमले को जारी रखते हुए प्रियंका गांधी ने फिर कहा,  नरेंद्र मोदी ने सारे बड़े उद्योग अपने दोस्तों को दे दिए हैं। अडानी को एक रुपए एकड़ के हिसाब से बिहार की जमीन दे दी गई, लेकिन आप वो जमीन लेने जाएंगे तो आपको लोन लेना पड़ेगा। वहीं, आपका लोन कभी माफ भी नहीं होगा, लेकिन मोदी जी के दोस्तों के हजारों करोड़ों रुपए माफ हो जाते हैं।

BJP की डबल इंजन सरकार एक दावे पर प्रियंका तंज 

कांग्रेस सांसद ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी की सुनवाई नहीं है, आपके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी सुनवाई नहीं होती बिहार की जनता के फैसले दिल्ली में होते हैं, डबल इंजन सरकार के भाजपा के दावे पर तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कोई डबल इंजन सरकार नहीं है मोदी जी सिंगल इंजन से दिल्ली से ही बिहार की सरकार चला रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने PM Modi को अपमान मंत्रालय बनाने की सलाह दी  

प्रियंका गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी जी, आप देश के प्रधानमंत्री हैं रोना बंद कीजिए। यहां पूरा देश रो रहा है, छात्र शिक्षा मांग रहे हैं, युवा रोजगार मांग रहे हैं, किसान मदद मांग रहे हैं, लेकिन आप अपना रोना-धोना कर रहे हैं। प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी को एक सलाह देते हुए कहा आप एक अलग मंत्रालय बना लीजिये जिसका नाम रखिये अपमान मंत्रालय, जिससे उन्हें उन्हें अपमानित करने के लिए लिस्ट बनाने के लिए समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा, मंत्रालय ही बता देगा।यहाँ प्रियंका ने ये भी कहा इस मंत्रालय ने उनके परिवार को दी जाने वाली गालियों की भी लिस्ट बनाये, एक पूरी लाइब्रेरी बन जाएगी।