MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

बिहार के मुख्यमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी? मंत्रियों विधायकों को कितना होता है वेतन भत्ता? जानें यहां

सरकारी नियमों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री को करीब 2.5 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं।इसके अलावा आवास व गाड़ी जैसी सुविधाएं भी मिलती है।
Bihar CM Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar Salary: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है । अब 10वीं नीतीश कुमार सीएम बनेंगे।आज गुरूवार को नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे । उनके साथ विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी सहित कुल 20 से 25 मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके बाद विधानसभा में नवनिर्वाचित 243 विधायक शपथ लेंगे। लेकिन क्या आप जानते है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के तौर पर कितनी सैलरी मिलेगी। सैलरी के अलावा उन्हें किन किन सुविधाओं और भत्तों का लाभ दिया जाता है। आईए जानते है विस्तार से…….

बिहार के मुख्यमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी?

  • सरकारी नियमों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री को करीब 2.5 लाख रुपये मासिक वेतन और भत्ते मिलते हैं।इसके अलावा आधिकारिक आवास, सुरक्षा, गाड़ी, दफ्तर संचालन, और विधायक (विधान परिषद) के सदस्य के तौर पर जुड़ी सुविधाएं ,कहीं भी जाने के लिए फ्लाइट में मुफ्त सफर और जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी।
  • मुख्यमंत्री की सैलरी के अलावा नीतीश कुमार को सांसद होने की पेंशन भी मिलेगी। साथ ही जब वो मुख्यमंत्री पद से हटेंगे तो विधायक के तौर पर उनके कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी। इस तरह से नीतीश कुमार को रिटायरमेंट के बाद एक नहीं बल्की 2-2 पेंशन का लाभ मिलेगा।इन सबके इतर उन्हें हर 6 महीने पर बढ़ने वाले महंगाई भत्ते का भी लाभ होगा।
  • नीतीश कुमार के 1989 से 2004 तक सांसद रहने के लिए 31000 रुपये पेंशन मिलेंगी। 5 साल कार्यकाल का पूरा करने के बाद वह जितने भी साल सांसद रहे उतने सालों के लिए हर साल उसकी पेंशन में 2500 रुपये प्रतिमाह जुड़ते चले जाएंगे, ऐसे में 31000+37500=68500 रुपये की पेंशन मिलेगी।

मंत्रियों विधायकों को कितना मिलेगा वेतन भत्ता ?

  • वर्तमान में देश में एक विधायक को भत्तों समेत 1.50 लाख से 2 लाख के आसपास सैलरी मिलती है। इसमें अलग अलग राज्यों के हिसाब से विधायकों को सैलरी मिलती है।वेतन के अलावा विधायकों को कई तरह के भत्ते और सुविधाएं भी मिलती है जैसे आवास, दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, रेल और राज्य सरकारी बस की यात्रा में विशेष सुविधा और प्राथमिकता, वाहन भत्ता, निजी सचिव का प्रावधान, चिकित्सकीय सुविधाएं आदि।
  • जानकारी के अनुसार, बिहार में हर मंत्री को करीब 65,000 रुपये मासिक सैलरी और 70,000 रुपये क्षेत्रीय भत्ता मिलता है। विधायकों की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, उन्हें विधानसभा क्षेत्र भत्ता 55,000 रुपये, पीए भत्ता 40,000 रुपये, स्टेशनरी भत्ता 15,000 रुपये ,विधानसभा के सत्रों या कमेटी की बैठकों के दौरान 3000 रुपये प्रति दिन दिया जाता है।

नोट : ये जानकारी विभिन्न माध्यमों से जुटाई गई है, इसमें फेरबदल भी हो सकता है। यह आंकड़े अनुमान के तौर पर दर्शाए गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
बिहार के मुख्यमंत्री को कितनी मिलती है सैलरी? मंत्रियों विधायकों को कितना होता है वेतन भत्ता? जानें यहां - MP Breaking News