Hindi News

विधान परिषद में विपक्ष के शोरगुल पर फूटा नीतीश कुमार का गुस्सा, राबड़ी देवी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों के हंगामे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए उनके कार्यकाल पर सवाल उठाया और कहा कि 15 साल में विपक्ष ने कोई काम नहीं किया।
विधान परिषद में विपक्ष के शोरगुल पर फूटा नीतीश कुमार का गुस्सा, राबड़ी देवी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

पटना: बिहार विधान परिषद में आज सदन की कार्यवाही के दौरान माहौल उस वक्त बेहद गर्म हो गया जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी सदस्यों के लगातार शोरगुल और नारेबाजी पर बुरी तरह भड़क उठे। अपने गुस्से पर काबू न रख सके सीएम ने अपनी जगह से खड़े होकर विपक्ष को जमकर फटकार लगाई, यहाँ तक कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी सीधी टिप्पणी कर दी।

यह पूरा घटनाक्रम तब हुआ जब विपक्षी पार्षद सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे थे और लगातार नारेबाजी कर रहे थे। इस हंगामे से नाराज नीतीश कुमार अचानक खड़े हो गए और विपक्ष की बेंचों की ओर देखने लगे।

विपक्ष के शोरगुल पर फूटा गुस्सा

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ हल्ला करना जानते हैं, काम से इनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, “तुम लोग कुछ काम किए हो? सिर्फ हल्ला करना जानते हो।” सीएम ने विशेष रूप से शोर कर रहीं महिला विधान पार्षदों की ओर इशारा करते हुए पूछा, “और यह तीन लोग जो महिला है वह हल्ला कर रही है, वह क्या जानती है?”

राबड़ी देवी की ओर इशारा कर क्या बोले नीतीश?

इसी बीच, नीतीश कुमार का गुस्सा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर केंद्रित हो गया। उन्होंने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए उनके मुख्यमंत्री बनने की प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिया।

“ई जो लड़की (राबड़ी देवी) हैं, वह कुछ काम की है? इसके वो (पति-लालू प्रसाद) ज़ब हट गए तो इसी को बना दिया।”- नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार

नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके। उन्होंने राजद के 15 वर्षों के शासनकाल पर हमला बोलते हुए कहा, “15 साल में ई लोग कुछ नहीं किया। पहले कुछ था यहां? लेकिन जब हमलोग आए तो मिलकर कितना काम किए। ई लोग खाली हल्ला करना जानता है। कुछ काम 15 साल में किए हो क्या? कितना काम हमलोगों को करना पड़ा।” इस पूरे वाकये के दौरान मुख्यमंत्री काफी तल्ख और गुस्से में नजर आए, जिससे सदन में कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews