दशहरा के अगले दिन ही बिहार में नौकरशाही फेरबदल (IAS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने सचिव, आयुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी पदों के प्रभार में बदलाव किया है। एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। कई को एडिशनल चार्ज भी मिला है। ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग में 3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को जारी किया है।
आईएएस अफसर प्रधुम्न सिंह यादव, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी खगड़िया को स्थानांतरित करके अपर नगर आयुक्त पटना नगर निगम पटना के पद पर नियुक्त किया गया है। कृतिका मिश्रा को अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी खगड़िया पद पर भेजा गया है। इससे पहले वह अनुमंडल पदाधिकारी पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण मोतिहारी पद के जिम्मेदारी संभाल रही थी।
सीएम सचिवालय के नए सचिव कौन?
बैच 2010 के आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इस इससे पहले वह आयुक्त पटना प्रमंडल पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इतना ही नहीं अगले आदेश तक वह अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना का एडिशनल चार्ज भी संभालेंगे।
पटना प्रमंडल का आयुक्त इन्हें बनाया गया
आईएएस अधिकारी अनिमेष कुमार पाराशर को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक आयुक्त पटना प्रमंडल पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो वर्तमान में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह नगर आयुक्त, पटना नगर निगम पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, प्रबंध निदेशक, बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास लिमिटेड बोर्ड को संभाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
सरकार ने इन आईएएस अफसरों को भी सौंपी नई जिम्मेदारी
- हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार ग्रामीण जीवकोपार्जन प्रोत्साहन सोसाइटी-सह- राज्य मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण जीवकोपार्जन सह-आयुक्त स्व रोजगार ग्रामीण विकास विभाग को अगले आदेश तक विशेष सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार पटना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- शीर्षत कपिल अशोक को प्रबंध निदेशक कम्फेड पटना का एडिशनल चार्ज दिया गया। वह वर्तमान में बिहार राज्य पथ विकास निगम पद का प्रभार संभाल रहे हैं। इसके अलावा विशेष सचिव पथ निर्माण विभाग और अध्यक्ष बिहार राज्य पुल निर्माण लिमिटेड का एडिशनल चार्ज भी संभाल रहे हैं।
- यशपाल मीना अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक अधिकारी सह नगर आयुक्त पटना नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।





