Hindi News

बिहारी कर्मचारियों को मतदान करने के लिए मिलेगा अवकाश, नहीं कटेगी सैलरी, 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
6 नवंबर को बिहार में 121 सीटों पर पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में यूपी के देवरिया डीएम ने बड़ा ऐलान कर दिया है। देवरिया डीएम दिव्या मित्तल (DM Divya Mittal) ने बताया कि बिहार के कर्मचारी चुनाव में वोट डालने के लिए 6 और 11 नवंबर को अवकाश ले सकते हैं। उनकी सैलरी में भी कटौति नहीं की जाएगी।
बिहारी कर्मचारियों को मतदान करने के लिए मिलेगा अवकाश, नहीं कटेगी सैलरी, 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान

बिहार (Bihar) में चुनाव प्रचार तेजी से हो रहा है। 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। मंगलवार से राज्य की 121 सीटों पर चुनाव प्रचार थम गया है। बिहार के कई मजदूर और कर्मचारी पूरे देश में फैले हुए हैं। ऐसे में उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के देवरिया में रह रहे कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज है। देवरिया डीएम दिव्या मित्तल (DM Divya Mittal) ने बताया कि बिहार के कर्मचारी चुनाव में वोट डालने के लिए 6 और 11 नवंबर को अवकाश ले सकते हैं। उनकी सैलरी में भी कटौति नहीं की जाएगी।

डीएम दिव्या मित्तल ने जारी देते हुए बताया कि राज्य के निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों, दुकानों या अन्य व्यावसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश दिए जाने का प्रविधान है।

पहले चरण के मतदान से पहले थमा प्रचार 

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार का शोर थम गया है। आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक मतदान से 24 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम गया है।

मतदान के लिए सुरक्षा के इंतजाम

चुनाव आयोग (Election Commission) और राज्य प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 18 जिलों के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। खासकर नक्सल प्रभावित और संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews