Viral Video; पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ‘लठ युद्ध’, देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी

Viral Video;  पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ‘लठ युद्ध’, देखकर आपकी भी सांसें थम जाएंगी

राजधानी पटना में शुक्रवार (29 अगस्त, 2025) को बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। मामला उस समय बिगड़ा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस मंच से की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। देखते-ही-देखते नारेबाजी लाठी-डंडों और पत्थरबाजी में बदल गई।


कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन से भड़का विवाद

बीजेपी कार्यकर्ता पटना के सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) के बाहर तख्तियां लेकर पहुंचे थे। इन पर लिखे नारे थे – “मां का अपमान, कांग्रेस की पहचान” और “मां का अपमान नहीं सहेगा बिहार”। प्रदर्शन के दौरान माहौल इतना गरम हुआ कि कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर में घुसने लगे। इसी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई।


लाठी-डंडे और पत्थर चले, कई घायल

देखते-ही-देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में करने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। झड़प में दोनों पार्टियों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें कुर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी की ओर से मंत्री संजय सरावगी और नितिन नवीन भी मार्च में शामिल थे।


पुलिस की तैनाती और जांच शुरू

घटना के बाद डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि फिर से झड़प न हो। कांग्रेस और बीजेपी दोनों एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews