School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी, 2026 में मिलेगा 75 अवकाशों का लाभ, बंद रहेंगे स्कूल, देखें कैलेंडर

बिहार शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि पहले से तय किसी भी पर्व-त्योहार की छुट्टी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. कैलेंडर में इस बार 25 दिसंबर से 31 दिसंबर2026 तक शीतकालीन अवकाश तय किया गया है, जो कुल 7 दिन का होगा।
school holiday news

Bihar School Holiday 2026: बिहार के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2026 में छात्रों को कुल 75 दिनों का अवकाश का लाभ मिलेगा, जिसमें 10 साप्ताहिक अवकाश रविवार भी शामिल हैं।इसमें मकर संक्रांति होली, रक्षाबंधन, दीपावली, छठ जैसे पर्वों के साथ ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश भी शामिल है। यह राज्य के सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत, उर्दू और मदरसा सहित) में लागू होगा।

2026 में कब कब बंद रहेंगे बिहार के स्कूल

  • बिहार के शिक्षा विभाग ने नया शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 2026 में सरकारी स्कूल 118 दिन बंद रहेंगे।
  • 1 जून से 20 जून (20 दिन) तक गर्मी की छुट्टी रहेगी।
  • 25 से 31 दिसंबर (कुल 5 दिन) तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
  • दीपावली, छठ, भैया दूज और अन्य त्योहारों के लिए लगातार 10 दिन अवकाश रहेगा। 7 से 17 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • 14 जनवरी को मकर संक्रांति, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 1 फरवरी को संत रविदास जयंती, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, तथा 3-4 मार्च को होली पर अवकाश रहेगा।
  • दुर्गा पूजा अवकाश 17 से 21 अक्टूबर तक रहेगा।
  • मुस्लिम पर्वों की तारीखें चांद दिखने पर आधारित होंगी, इसलिए उनमें परिवर्तन संभव है।
  • स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) की छुट्टी के दिन स्कूल खुलेंगे लेकिन पढ़ाई नहीं होगी। निर्धारित कार्यक्रम के बाद छुट्टी होगी।
  • छुट्टियों के दौरान छात्रों को होमवर्क दिया जाएगा। स्कूल खुलने पर इसका मूल्यांकन होगा।

Bihar School Holiday List 2026

  • मकर संक्रांति- 14 जनवरी
  • बसंत पंचमी- 23 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी
  • संत रविदास जयंती- 01 फरवरी
  • शब-ए-बारात- 04 फरवरी
  • महाशिवरात्रि- 15 फरवरी
  • होली- 03-04 मार्च
  • रमजान का अंतिम जुमा- 13 मार्च
  • ईद-उल-फितर (ईद)- 21 मार्च
  • बिहार दिवस- 22 मार्च
  • रामनवमी- 27 मार्च
  • महावीर जयंती- 31 मार्च
  • गुड फ्राइडे- 03 अप्रैल
  • भीमराव अंबेडकर जयंती- 14 अप्रैल
  • वीर कुंवर सिंह जयंती- 23 अप्रैल
  • जानकी नवमी- 25 अप्रैल
  • मई दिवस/बुद्ध पूर्णिमा- 01 मई
  • ईद-उल- जुहा (बकरीद)- 28 मई
  • ग्रीष्मकालीन अवकाश- 01 से 20 जून तक
  • मुहर्रम- 27 जून
  • कबीर जयंती- 29 जून
  • चेहल्लुम- 04 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त
  • सावन की अंतिम सोमवारी- 24 अगस्त
  • हजरत मो. साहब का जन्मदिन- 26 अगस्त
  • रक्षाबंधन- 28 अगस्त
  • जन्माष्टमी- 04 सितंबर
  • हरि तालिका तीज (तीज व्रत)- 14 सितंबर
  • अनंत चतुर्दशी- 25 सितंबर
  • महात्मा गांधी जयंती- 02 अक्टूबर
  • जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया)- 05 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा (कलश स्थापना)- 11 अक्टूबर
  • दुर्गा पूजा- 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर
  • दीपावली/चित्रगुप्त पूजा/भैया दूज/छठ पूजा- 07 नवंबर से 17 नवंबर
  • गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा- 24 नवंबर
  • शीतकालीन अवकाश (क्रिसमस डे एवं गुरु गोविंद सिंह जयंती)- 25 दिसंबर से 31 दिसंबर

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews