MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

तेज प्रताप यादव चोरी केस में नया मोड़, ड्राइवर के परिवार ने धमकी मिलने का लगाया आरोप

तेज प्रताप यादव के घर में हुई चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। उनके ड्राइवर के परिवार को चोरी के जिम्मेदार बताए गए मोतीलाल के परिवार ने धमकी दी है।
Tej Pratap Yadav

बिहार की जनशक्ति जनता दल पार्टी के प्रमुख तेज प्रताप यादव के घर में हुई चोरी के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय के खिलाफ 20 लाख रुपए नगद राशि सहित कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया था। वही अब इससे जुड़ा एक और विवाद गरमा गया है।

यादव के ड्राइवर अनिल की पत्नी रंजू देवी अब इस मामले में थाने पहुंच गई हैं। रंजू का कहना है कि तेज प्रताप यादव के यहां मोतीलाल ने चोरी की है और उसमें मेरे पति गवाह हैं। इस वजह से मोतीलाल की पत्नी, ससुर और साली ने रात में आकर उन्हें धमकी दी है कि गवाही नहीं देनी है, इसी वजह से हम थाने आए हैं।

परिवार को मिली धमकी

रंजू देवी ने बताया कि हमें धमकी दी गई है इसलिए सुरक्षा के लिए हम थाने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि मोतीलाल की पत्नी ने कहा है कि भैया यानी तेज प्रताप यादव के मामले में अगर अनिल जो उनके ड्राइवर हैं, वह गवाही देंगे तो पूरे परिवार को उठवा लेंगे।

video credit : IANS

थाने में दर्ज है केस

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने मोतीलाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने एक आवेदन दिया था जिसमें बताया था कि मोतीलाल ने उनके पटना स्थित 42 हार्डिंग रोड आवाज से 20 लाख रुपए नगर और मूल्यवान वस्तुओं की चोरी की है। मोतीलाल उनके निजी सहायक के रूप में काम कर रहा था।

शिकायत में दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, लेनोवो लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही गई थी। यह घटना 22 जून की रात की है।

मोतीलाल के परिवार का क्या कहना

इस मामले में मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सुनियोजित साजिश बताया था। प्रीति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी और परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल राय को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
तेज प्रताप यादव चोरी केस में नया मोड़, ड्राइवर के परिवार ने धमकी मिलने का लगाया आरोप