
Bihar elections second phase voting
बिहार (Bihar) में 6 नवंबर को पहले चरण के मतदान हो चुका है अब 11 नवंबर यानि मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान (Voting) होना है। राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोड डाले जाएंगे। सभी सीटों के लिए वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के मतदान में NDA और महागठबंधन दोनों के कई प्रमुख नेताओं का भविष्य दांव पर है।
इन जिलों की सीटों पर होगी वोटिंग
बिहार में दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में मतदान होगा उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास शामिल हैं।
122 सीटों की सामान्य जानकारी
दूसरे चरण की 122 सीटों में से 101 सामान्य सीटें हैं, 19 अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित हैं, और 2 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। इस चरण में लगभग 3.7 करोड़ मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिनमें लगभग 1.95 करोड़ पुरुष और 1.74 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 136 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
दूसरे चरण के उम्मीदवार
दूसरे चरण में कुल 1302 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। RJD ने सबसे अधिक 71 तो बीजेपी ने 53 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। जेडीयू ने 44, कांग्रेस ने 37, लोजपा (आर) ने 15, वीआईपी ने 8, भाकपा माले और हम ने 6-6, आरएलएम और भाकपा ने 4-4 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं मापका ने एक उम्मीदवार पर दांव लगाया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 500 से अधिक कंपनियों को पूरे राज्य में तैनात किया गया है। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान गतिविधियों की देखरेख के लिए एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मतदान कक्षों में मतदाताओं को अपने स्मार्टफोन बाहर जमा करने होंगे, ताकि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 121 सीटों पर प्रथम चरण के तहत 06 नवंबर को चुनाव संपन्न हो गया है।बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने 65.08 प्रतिशत मतदान दर्ज कर राज्य के चुनावी इतिहास में एक नया कीर्तिमान बनाया है।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
