जबलपुर में 1 और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 13 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर में 1 और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 13 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर/संदीप कुमार

बुधवार को जबलपुर में एक और कोरोना वायरस पॉजिटिव केस आया है। 55 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटीव आई है। ये व्यक्ति सुरेंद्र सोनी के संपर्क में थे।आईसीएमआर से 25 सेम्पल की रिपोर्ट में इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबलपुर में अब पॉजिटीव केस की संख्या 13 पहुंच गई है जिनमें 6 कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके है।

सर्राफा बाजार में रहने वाली 55 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट आज आईसीएमआर से मिली जिसमें कि बुजुर्ग को कोरोना वायरस पॉजिटिव बताया गया है। यह 55 साल का बुजुर्ग वही व्यक्ति है जो कि सुरेंद्र सराफा निवासी सुरेंद्र सोनी के संपर्क में लगातार रहा करता था। स्वास्थ विभाग ने बुधवार को 25 सैंपल आईसीएमआर को परीक्षण के लिए भेजे थे जिसमें से आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट में एक केस कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है जबकि 24 परीक्षण नेगेटिव आए हैं।आईसीएमआर से रिपोर्ट मिलने के बाद 55 वर्षीय बुजुर्ग को मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

जबलपुर में कोरोना वायरस का पहला मरीज 20 मार्च को मिला था जिसके बाद 21 मार्च को जिला प्रशासन ने जिले में लॉक डाउन कर दिया। जिला प्रशासन लगातार लॉक डाउन को लेकर सख्ती दिखा रहा है बावजूद इसके पॉजिटीव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभी तक जिले में कोरोना वायरस के 13 केस पॉजिटीव मिले है जिसमे की 6 स्वास्थ्य होकर घर जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews