होशंगाबाद, राहुल अग्रवाल। इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में देर रात फिर मॉनसून सक्रिय हो गया जिसके कारण बीती रात को दो बजे, तवाडेम के तीन गेटों को तीन-तीन फीट पर खोला गया है। बता दें, हजार क्यूसेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा, वहीं तवाडेम का जल स्तर 1,166 फीट है. इटारसी और आसपास के क्षेत्र में देर रात अचानक मानसून सक्रिय होने पर गरज चमक के साथ तेज बारिश होने लगी, जो सुबह तक जारी रही. बारिश हो जाने से जहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन इस बारिश ने किसानों की सोयाबीन और धान की फसल को लेकर चिंता बढ़ा दी है.तवाडेम के तीन गेटों से पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. फिलहाल डेम का वॉटर लेवल 1,166 फीट पर है, वहीं एसडीओ ने बताया कि बारिश से डेम से एचईजी को बिजली बनाने के लिए 20 हजार क्यूसेक पानी दिया जा रहा है.
इटारसी : देर रात बारिश के बाद एक बार फिर खोले गए तवा डेम के 3 गेट
Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →






