Sex Racket : 20 साल से चल रहा था देह व्यापार, संचालिका और तीन युवतियां गिरफ्तार

भिण्ड

भिण्ड, गणेश भारद्वाज। देह व्यापार का एक नया मामला प्रदेश के भिण्ड (bhind) जिले से सामने आया है। यहां पर भी पूरे प्रदेश की तरह कोरोना कर्फ्यू (corona curfew) लगा हुआ है। भिण्ड पुलिस (police) ने कर्फ्यू के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के विनोद नगर में बीस वर्षों से चल रहे एक सैक्स रैकेट (sex racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सैक्स कारोबार चला रही संचालिका सहित तीन युवतियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह सफलता पुलिस को तब मिली जब एक आरक्षक (policemen), ग्राहक (customer) बनकर विनोद नगर में चल रहे इस मकान में पहुंचा और 6 हजार रुपये में युवती का सौदा किया और आधी रकम एडवांस देकर ग्राहकी पक्की भी कर ली।

यह भी पढ़ें… CBSE 10th Board Result : मार्क्स अपलोड करने के लिए e Pareeksha पर लिंक एक्टिव

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को किसी ने सूचना दी के विनोद नगर में एक महिला के घर पर काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही है। इस पर से पुलिस अधीक्षक सिंह ने डीएसपी पूनम थापा को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी। डीएसपी थापा ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर विनोद नगर भेजा और सौदा तय करवाया। इसके बाद आरक्षक के इशारे पर छापामार कार्रवाई कर इस सेक्स रैकेट की संचालिका और तीन युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने लाई और विभिन्न धाराओं में इन सभी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

यह भी पढ़ें… रतलाम: ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी करते बीजेपी नेता गिरफ्तार, दर्ज हुई FIR

बता दें कि शहर के कई होटलों और रिहायशी इलाकों में इस तरह के अन्य कारोबार चलने की भी सूचनाएं सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने एमपीब्रेकिंग को बताया कि जल्द ही इस तरह के अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एसपी श्री सिंह ने डीएसपी पूनम थापा और उनकी टीम को अच्छी कार्रवाई करने के लिए शाबाशी भी दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews