AIASL Recruitment: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने निकाली 4305 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल

एयर इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज़ लिमिटेड ने कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। जिनके लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग है।
AIASL Recruitment: एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने निकाली 4305 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन, जानें डिटेल

AIASL Recruitment 2024: एयर इंडिया इंडिया एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड ने बंपर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 4305 है। विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया  शुरू हो चुकी है। कस्टमर एग्जीक्यूट के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। वहीं वहीं अन्य पदों के लिए 12 और 15 जुलाई के बीच वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

रिक्त पदों की संख्या 

  • सीनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव-343
  • कस्टमर एग्जीक्यूटिव-706
  • टर्मिनल मेनेजर पैसेंजर-2
  • डिप्टी टर्मिनल मैनेजर पैसेंजर-9
  •  डिप्टी मैनेजर पैसेंजर-19
  • डिप्टी ऑफिसर पैसेंज- 42
  • जूनियर ऑफिसर कस्टमर सर्विस- 45
  • रैम्प मैनेजर-2
  • डिप्टी रैम्प मैनेजर- 6
  • ड्यूटी मैनेजेर रैम्प- 40
  • जूनियर ऑफिसर टेक्निकल- 91
  •  टर्मिनल मैनेजर  कार्गो- 1
  • डिप्टी टर्मिनल मैनेजर कार्गो-3
  • ड्यूटी मैनेजर-कार्गो- 11
  • ड्यूटी ऑफिसर-कार्गो- 19
  • जूनियर ऑफिसर- कार्गो-56
  • पैरामेडिकल कम कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव- 3
  • रैम्प सर्विस एग्जीक्यूटिव- 406
  • यूटिलिटी एजेंट कम रैंप ड्राइवर- 263
  • हैंडीमैन (पुरुष)- 2216
  • यूटिलिटी एजेंट (पुरुष) – 22

योग्यता

  •  कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। सीनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव पद के लिए इस क्षेत्र में 5 साल का अनुभव होना जरूरी है।  हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।
  • रैंपसर्विस  एग्जीक्यूटिव के लिए डिप्लोमा होल्डरआवेदन कर सकते हैं।
  • यूटिलिटी एजेंट-रैम्प ड्राइवर, हैंडीमैन और यूटिलिटी एजेंट (पुरुष) के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य है।
  • अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

सीनियर कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष और कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के लिए और 28 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews