अलिराजपुर: अपने नाम किरण को सार्थक कर रही एसडीएम आंजना

अलिराजपुर: अपने नाम किरण को सार्थक कर रही एसडीएम आंजना

अलिराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी

जिले के महामारी की बढ़ता भयावहता ओर प्रसाशनिक सख्ती के बाद भी कुछ लोग कागज के चंद टुकड़ो के लिए मोत से सौदा करने को तैयार है। आज पुरी दुनिया इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए जद्दोजहद कर रही है। वहीं दूसरी ओर कल  एक ऐसा घटनाक्रम देखने को मिला जिसने यह साबित कर दिया कि एक महिला शक्ति ममता और प्रेम की जीती जागती मूरत है। जोबट एसडीएम(sdm) किरण आंजना ने अपने कर्तव्य को निभाने के साथ ही एक गर्भवती महिला को सही समय पर अस्पताल(hospital) पहुंचाने के साथ ही मासूम को दुनिया में सकुशल आने में अहम भूमिका निभाई है। उलउल्लेखनीय है कि जबसे सुश्री आंजना जोबट की प्रभारी बनी। उनकी प्रशासनिक कार्य कुशलता देख नगर की जनता उनके कार्य की सराहना कर रही है।

बता दें कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री किरण आंजना को कल एक शिकायत मिली थी कि बोरी में कुछ व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन(lockdown) में भी अपनी दुकाने संचालित कर व्यापार किया जा रहा है। फिर क्या था अल सुबह 6 बजे ही एसडीएम अपने साथ नायाब तहसीलदार वंदना किराड़े ओर राजस्व टीम को लेकर बोरी के दौरे पर निकल पड़ी। ज्ञात हो कि पहले भी वहाँ प्रसासन ने सख्ती से एक दुकान को सील कर दिया था। एसडीएम ने वहां पहुचकर व्यपारियो को सख्त हिदायत देकर लॉक डाउन ओर कर्फ्यू(curfew) का पालन करने की नसीहत दी। और बोरी से जोबट लौटते समय रास्ते मे सड़क पर एक महिला को बैठा देखकर अपनी गाड़ी रोकी ओर उससे कारण पूछा तो महिला केसरबाई जोकि कोटड़ा की निवासी थी।

गर्भवति होकर पेट दर्द से अत्यधिक पीड़ित थी। जिसके साथ एक अन्य खड़ी महिला ने बताया कि हमने एम्बुलेंस(ambulance) को सूचना दी है, पर शायद वो रास्ता भटक गई है। और अभी तक नही आई, महिला की पीड़ा देख एसडीएम आंजना ने सुझबुझ दिखाई और अपने नाम किरण को सार्थक कर अपनी टीम की मदद से अपनी गाड़ी में पीड़िता को सामुदायिक अस्पताल बोरी में सुबह आठ बजे एडमिट कराकर डॉक्टर(doctor) को दिशा निर्देश देकर वापस जोबट अपनी  कर्तव्यनिष्ठा निभाने निकल पड़ी। बोरी अस्पताल में पदस्थ डॉ अमित दलाल ने बताया कि एसडीएम मेडम ने जिस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया वो अत्यधिक पेट दर्द से पीड़ित होकर गर्भवती थी। अस्पताल में पदस्थ स्टाफ नर्स आशा खराड़ी ओर उनकी टीम ने केसरबाई का  सफल प्रसव कराकर 11 बज कर 29 मिनिट पर एक लड़की को जन्म दिया। जिसका वजन 3kg है अब दोनों स्वस्थ है। उन्होंने बताया सही समय पर अस्पताल पहुचने से जच्चा व बच्चा दोनो स्वस्थ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews