पत्रकार के निवास पर हमला, नाम दर्ज बदमाशों ने फायर कर की गाड़ी की तोड़फोड़

पत्रकार के निवास पर हमला, नाम दर्ज बदमाशों ने फायर कर की गाड़ी की तोड़फोड़

दतिया।सत्येन्द्र रावत

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत स्थानीय होलीपुरा पर सोमवार को रात्रि 10:00 बजे के करीब 2 नाम दर्ज बदमाशों ने शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार पत्रिका न्यूज़पेपर के रिपोर्टर अविनाश खरे के निवास पर पहुंचकर पहले घर पर पत्थर मारे और गाली गलौज कर बाहर रखी गाड़ी का तक कांच तोड़ दिया घटना के बाद पत्रकार श्री खरे ने थाना थाना कोतवाली पहुंचकर पुत्र दोनों आरोपियों के खिलाफ रात्रि 11:30 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से बदमाशों के हौसले और बुलंदी पर हैं और उन्होंने सुबह 10 बजे पहुंचकर फिर परिजनों से अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी।

इन दिनों शहर में बदमाशों के हौसले बुलंदी पर हैं यही कारण है कि बीते 2 दिनों में शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े हवाई फायर कर दहशत उत्पन्न की गई । रविवार को थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत मातन के पहरे पर किशन अग्रवाल के निवास पर कुछ लोगों द्वारा गोली चला कर मारपीट की गई एवं मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई इस मामले में आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर थे कि सोमवार को फिर दो अन्य बदमाशों ने पुलिस कार्यप्रणाली को धता बताते हुए स्थानीय होली पूरा पर पहले गुबरेले परिवार के साथ विवाद किया इसके बाद यहीं रहने वाले शहर के प्रतिष्ठित पत्रकार अविनाश खरे के निवास पर पहुंचकर पथराव किया और बाहर रखी गाड़ी में तोड़फोड़ कि घटना के बाद पत्रकार श्री खरे द्वारा रात्रि में ही थाना कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपी राजा सेन एवं अजीत पाल के नाम रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के उपरांत पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई ना होने से दोनों आरोपी सुबह 10 बजे के करीब फिर पत्रकार के निवास स्थान पर पहुंचे और घर पर पथराव कर कट्टे लहराए और परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

सोमवार को शहर के पत्रकार अविनाश खरे के निवास पर नाम दर्ज आरोपियों द्वारा किए गए हमले पर रिपोर्ट दर्ज कराने के 14 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है यही कारण है कि उत्त आरोपियों द्वारा 12 घंटे में दो बार हमला किया जा चुका है। पत्रकार के घर हुए हमले से शहर के पत्रकारों में आक्रोश है । पत्रकारों ने कहा कि मंगलवार शाम 6 बजे तक नाम दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर पत्रकार एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक दतिया को ज्ञापन सौपेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews