Hindi News

भोपाल में होली और रमजान को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट, महज 6 घंटे में ही 1043 फरार बदमाश गिरफ्तार

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
कॉम्बिंग गश्त के दौरान महज 6 घंटे में ही पुलिस 429 स्थाई, 378 गिरफ्तारी वारंटी एवं 236 जमानतीय वारंटी समेत कुल 1043 फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इस कार्रवाई में चारों जोन के लगभग 1000 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान फरार वारंटियों की धरपकड़ की गई
भोपाल में होली और रमजान को लेकर पुलिस का हाई अलर्ट, महज 6 घंटे में ही 1043 फरार बदमाश गिरफ्तार

BHOPAL NEWS : आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण हेतु भोपाल पुलिस ने 17वी बार की कॉम्बिंग गश्त की है,  कॉम्बिंग गश्त के दौरान महज 6 घंटे में ही पुलिस 429 स्थाई, 378 गिरफ्तारी वारंटी एवं 236 जमानतीय वारंटी समेत कुल 1043 फरार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इस कार्रवाई में चारों जोन के लगभग 1000 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियो द्वारा काम्बिंग गश्त के दौरान फरार वारंटियों की धरपकड़ की गई, भोपाल कमिश्नरेट मे अब तक कुल 17 कॉम्बिन्ग गश्त में 10142 बदमाश, वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके है, भोपाल कमिश्नरेट की नियमित कॉम्बिन्ग गश्त से विगत वर्षों की तुलना मे महिला अपराध एवं अन्य गम्भीर अपराधों में काफी कमी आई है।

पुलिस को कड़े निर्देश 

आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दौरान शांति, सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में सभी थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल, कमिश्नर कार्यालय स्टॉफ को टीम वर्क में कार्य करने तथा संवेदनशीलता एवं विवेकपूर्ण तरीके से बदमाशों की धरपकड़ करने हेतु ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्रों में रवाना किया, सभी जोन के पुलिस उपायुक्त रियाज इक़बाल, पुलिस उपायुक्त संजय अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त जितेंद्र सिंह पवार एवं समस्त अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तथा उनकी टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों खुद इस दौरान पल पल का जायजा मैदानी टीम स लेते रहे। रात्रि 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर सुबह करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 429 स्थाई वारंट एवं 378 गिरफ्तारी वारंट गिरफ्तार किए गए एवं 236 जमानतीय वारंट तामील कराए गए। साथ ही लगभग 200 से अधिक गुंडे, बदमाश एवं चाकूबाज चेक किए एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

अब तक 17 बार 

कांबिंग गश्त का मुख्य उद्देश्य फरार स्थाई, गिरफ्तारी, ज़मानतीय वारंटो की धरपकड़ एवं सर्चिंग हेतु पुलिस का एक अहम एवं विशेष अभियान होता है जो की मुख्य रूप से रात्रि में ही चलाया जाता है, जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा जारी स्थाई, गिरफ्तारी, जमानती वारंटी की धरपकड़, गुंडे बदमाशों की चेकिंग, निगरानी बदमाशों की चेकिंग इत्यादि उद्देश्य शामिल होते है। जिसमें पुलिस द्वारा थानों का बल, रक्षित केंद्र का बल को एकत्रित कर ब्रीफ कर टीम बनाकर क्षेत्र में रवाना किया जाता है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट द्वारा य़ह 17 बार की गई है जिसमें अब तक 10142 स्थाई, गिरफ्तारी वारंटी एवं बदमाशों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है।उक्त अभियान से निश्चित रूप से अपराधियों में पुलिस और कानून का खौप बढ़ेगा। साथ ही शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी। अपराधों पर नियंत्रण बना रहेगा। शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की धरपकड़ की गई, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत अनेक गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं।

जोनवार वारंट तामील-

जोन- 4 के थाना निशातपुरा पुलिस द्वारा 35 स्थाई एवं 32 गिरफ्तारी वारंटी समेत 67 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही जोन- 1 के थाना टीटी नगर पुलिस द्वारा 31 स्थाई एवं 21 गिरफ्तारी वारंटी समेत 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जोन- 3 के थाना शाहजहांनाबाद पुलिस द्वारा 25 स्थाई एवं 14 गिरफ्तारी वारंटी समेत 39 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही जोन- 2 के थाना पिपलानी पुलिस द्वारा 15 स्थाई एवं 22 गिरफ्तारी वारंटी समेत 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भोपाल कमिश्नरेट में अब तक 17 बार की गई कॉम्बिन्ग गश्त में कुल-10142 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंटी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews