एसडीओपी की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख का चूरा जप्त

एसडीओपी की बड़ी कार्यवाही, 10 लाख का चूरा जप्त

मुरैना। संजय दीक्षित।

पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव द्वारा आगामी विधानसभा जौरा को ध्यान में रखते हुए अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए अतरिक्त पुलिस अधीक्षक हँसराज सिंह और एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया को निर्देश दिए गए थे। इसी निर्देशन मे एसडीओपी जौरा सुजीत सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पगारा डैम के जंगल में खेत के पास कुछ लोगों ने अवैध रूप से डोडा चूरा छुपा कर रखा है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मुखबिर की सूचना से बताए गए स्थान पर दविश तो वहां से बड़ी मात्रा में डोडा चूरा जप्त किया गया है। जिसका वजन करीब 207 किलो बताया गया है। जिसकी कीमत करीब ₹10,35000 आंकी गई है।संबंधित पटवारी हल्का से खेत में लगे अफीम के पौधों के आधार पर खेत मालिक की जानकारी ली गई तो उक्त खेत बिजेंद्र गुर्जर श्याम सुंदर गुर्जर निवासी देवगढ़ थाना जौरा का होना बताया है ।उक्त आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी सुजीत सिंह भदोरिया, टीआई जौरा एन के शर्मा, उप निरीक्षक बाल कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद थें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews