MP के किसानों के लिए बड़ी खबर- समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी स्थगित

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (MP)  के किसानों (Farmers) के लिए बड़ी खबर है। कोरोना वायरस (Coronavirus) और लॉकडाउन (Lockdown) के देखते हुये समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं और अन्य उपज की सभी खरीद को स्थगित कर दिया गया है।किस तिथि से खरीदी होगी इसकी जानकारी पृथक से सभी किसान भाइयों को दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP BOARD: 10वीं और 12वीं का संशोधित TIME TABLE, जाने कब होगा कौन सा पेपर

इसके तहत अब यह खरीदी MP के इंदौर और उज्जैन संभागों (Indore and Ujjain divisions) में सोमवार 22 मार्च 2021 से शुरू नहीं होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए किसानों को भी इसकी सूचना SMS या अन्य माध्यम से दे।

दरअसल, गेहूं, चना, मसूर, सरसों की खरीदी शासन (MP Government) निर्देशानुसार 22 मार्च 2021 सोमवार से की जाना थी। किन्तु वर्षा आंधी तूफान जैसी अपरिहार्य स्थितियों के कारण MP शासन द्वारा गेहूं, चना, मसूर, सरसों की खरीदी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। जिन किसान भाइयों को 22 मार्च या 23 मार्च के SMS प्राप्त हो चुके हैं उनको पुनः नवीन तारीख का SMS प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े.. लॉकडाउन से पहले MP के किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत

सभी किसान भाइयों को सूचित किया गया है कि गेहूं चना मसूर सरसों की खरीदी की संसोधित नवीन तारीख तय होने पर और उनको पुनः आगामी तिथि का एसएमएस प्राप्त होने पर ही वे अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्र पर पंहुचे। यह जानकारी जिला आपूर्ति नियंत्रक एम एल मारू ने दी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews