वीडी शर्मा ने दिया कमलनाथ के चैलेंज का जवाब, नेहरू का नाम लेकर कही ये बड़ी बात

वीडी शर्मा

कटनी, अभिषेक दुबे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा (vd sharma) आजज कटनी पहुंचे। उन्होने पिपरौध इलाके में नवनिर्मित कृषि विज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) के बीजेपी संगठन को लेकर दिए बयान पर कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आपको साबित करके दिखाएगा कि हमारा संगठन कितना मजबूत है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर कटनी पहुंचे। यहां उन्होने कृषि विज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया गया। इसी के बीजेपी के स्थानीय नेताओं के साथ नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति को लेकर बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में बीजेपी का जो घोषणा पत्र बनेगा वह केवल भाजपा का नहीं होगा। भाजपा के घोषणा पत्र में जनता का जनमत का क्या आवश्यकताएं हैं, प्रबुद्ध लोगों के मन में क्या है इन सब बातों का समावेश घोषणापत्र में होगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उपर निशाना साधते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि आपने जो चैलेंज किया था कि हमारा टारगेट भारतीय जनता पार्टी का संगठन है तो मैं कह देता हूं कि कमलनाथ जी आपने बिल्कुल ठीक कहा, नेहरू (jawaharlal nehru) जी ने भी यही कहा था कि मैं जनसंघ को खत्म कर दूंगा। तब डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि नेहरू जी आप जनसंघ को खत्म नहीं कर सकते लेकिन मैं उस विचार को मानसिकता को जरूर खत्म कर दूंगा जिनके मानसिकता में जनसंघ को खत्म करने की बात आई हो। उन्होने कहा कि कमलनाथ जी मैं आज आपको कहना चाहता हूं कि आपका जो चैलेंज है इसका जवाब आपको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देते आए हैं और देते रहेंगे और आने वाले चुनाव में प्रचंड मतों से भाजपा का कार्यकर्ता विजय होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews