मकर संक्रांति पर नर्मदा के इन घाटों में नहीं होगा नौका संचालन

मकर संक्रांति पर नर्मदा के इन घाटों में नहीं होगा नौका संचालन

जबलपुर, संदीप कुमार। मकर संक्रांति (Makar Sankranti)पर्व पर इस साल नौका संचालन (Yacht operation) पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है। कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए है कि आदेश का सख्ती से पालन करवाया जाए, हालांकि कलेक्टर ने अपने आदेश में ग्रामीणों को परिवहन के लिए जरूर छूट दी है।

हाल ही में बढे हैं नौका दुर्घटनाओं के मामले 

खंडवा-सिंगरौली सहित प्रदेश के कई जिलों में नाव पलटने की घटनाएं सामने आई है जिसको देखते हुए जबलपुर जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर्व पर 14 व 15 जनवरी को नौका संचालन (Yacht operation) पर रोक लगा दी है, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का मानना है कि त्योहार के समय नर्मदा घाट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और इसी भीड़ में नाव दुर्घटनाएं  भी बढ़ जाती है, इस कारण से जिला प्रशासन ने 14 एवं 15 जनवरी को नाव संचालन में रोक लगा दी है।

नर्मदा के इन घाटों में नही होगा नौका संचालन

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मुताबिक नर्मदा के गवारी घाट, जिल्हारी घाट, लम्हेटा घाट और सरस्वती घाट पर नौका संचालन (Yacht operation) नहीं होगा। कलेक्टर ने अपने आदेश में पुलिस, नगर पंचायत और एसडीएम को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए है, वहीँ आदेश में कलेक्टर ने ग्रामीणों को नदी पार करने की छूट जरूर दी है।

मकर सक्रांति में उमड़ती है भक्तो की भीड़ नर्मदा घाट में

गौरतलब है कि जबलपुर के नर्मदा घाटों में मकर संक्रांति पर्व के समय नर्मदा भक्तो की भारी भीड़ उमड़ती है और उस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस प्रशासन को अच्छी खासी मशक्कत भी करनी पड़ती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews