भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद रातीबड़ पुलिस ने मीडिया हाउस के मालिक और उसकी महिला साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि शख्स फरार है।
पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के 3 बजे 5 लड़कियां नशे की हालत में मिलीं। सभी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। काउंसलिंग के बाद पूछताछ में उन्होंने यौन शोषण किए जाने का खुलासा किया है। प्यारे मिया और उसके महिला साथी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 376 (बलात्कार), और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया ।
सुबह गश्त के दौरान पांचों नाबालिग लड़कियां नशे की हालत में मिलीं। पुलिस को पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे शाहपुरा के एक फ्लैट में पार्टी से आ रही हैं। उन्हें जन्मदिन की पार्टी में डांस करने के लिए भेजा गया था। एक लड़की ने आरोप लगाया कि प्यारे मियां ने उसके साथ ज्यादती भी की है। प्यारे मियां और स्वीटी उनसे यह सब करवाते थे। पुलिस ने श्यामला हिल्स में रहने वाली स्वीटी को गिरफ्तार कर लिया है। प्यारे मियां की तलाश की जा रही है।
अधिमान्यता रद्द, शासकीय आवास भी वापस लिया जाएगा
इस मामले में अफ़कार अखबार के मालिक प्यारे मिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है| वहीं प्यारे मियां के खिलाफ जनसंपर्क विभाग द्वारा भी कार्यवाई शुरू कर दी गई| अधिमान्यता समाप्त कर दी गई है| वहीं शासकीय आवास का आवंटन निरस्त करने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को पत्र लिखा गया है।
The minor girls have told the Child Helpline that they were raped several times on several occasions in such parties. We've booked two people including Sweetie Vishwakarma, girl who was accompanying the minors, under POCSO Act. Another accused on the run: South Bhopal SP (2/2) https://t.co/e1RY2L7V86
— ANI (@ANI) July 12, 2020






