भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath) के कोरोना वायरस (coronavirus) के इंडियन वेरिएंट वाले शब्दों पर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ देश बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
इतना ही नहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि मध्य प्रदेश में हो रही एक एक मौत दिल पर बोझ बनी है। लगातार पीड़ित परिवारों की हरसंभव सेवा का प्रयास मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। लेकिन आप “आग लगा दो” जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर यह दिखा रहे हैं कि इस संकटकाल में आपको मौका मिल गया हो।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ से पूछा कि क्या मौत आपको व्यथित नहीं करती ज्यादा मौतों में आपको अवसर दिखता है। सीएम शिवराज ने कमलनाथ की सोच की निंदा की है। सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में दिन रात मेहनत करके कोरोना के संकट से जनता को निकालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कमलनाथ मौत की राजनीति का असर खोज रहे हैं। एक भी मृत्यु हमारे लिए दुखद है लेकिन मौत कहां नहीं हुई। राजस्थान, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दुनिया के बाकी देशों में नहीं हुई क्या?
Read More: आखिर क्यों BJP नेत्री ने मांगी ममता बनर्जी से माफी, जाने पूरा मामला
कमलनाथ के इंडियन वेरिएंट वाले बयान पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ घटिया राजनीति कर रहे हैं। वह भारत की जनता और दूसरे देश में रहने वाले भारतीय के मनोबल को गिरा रहे हैं। इससे देश के सम्मान पर चोट पहुंचेगी। यह बयान राष्ट्रद्रोह जैसा नहीं है क्या? वहीं सीएम शिवराज ने सोनिया गांधी (sonia gandhi) से सवाल करते हुए पूछा है कि क्या ऐसे बयान देने वाले नेता पर कोई कार्रवाई की जाएगी?
बता दें कि बीते दिनों उज्जैन में पत्रकारों से बात करते हुए कमलनाथ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर इंडियन वेरिएंट को खतरनाक बताया था। जिसके बाद से ही इंडियन वेरिएंट वाले शब्द पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। वहीं बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके इस बयान पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल पूछे हैं।
एक-एक मौत मेरे दिल पर बोझ है और हम पीड़ित परिवारों की हरसंभव सेवा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आप आग लगा दो जैसे बयान दे रहो हो, जैसे आपको मौका मिल गया हो।
मौत आपको व्यथित नहीं करती, ज्यादा मौतों में आपको अवसर दिखता है। मैं इस तरह की सोच की कड़ी निंदा करता हूं। #COVID19
— Shivraj Singh Chouhan (मोदी का परिवार ) (@ChouhanShivraj) May 23, 2021






