Jabalpur News: HC की तल्ख़ टिप्पणी – क्या दिव्यांग होना अभिशाप है?

Jabalpur News: HC की तल्ख़ टिप्पणी – क्या दिव्यांग होना अभिशाप है?

जबलपुर, संदीप कुमार। क्या दिव्यांग होना अभिशाप है? इस तल्ख टिप्पणी के साथ हाईकोर्ट (HC) ने एक दिव्यांग छात्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए एमसीआई (MCI) को कड़ी फटकार लगाई है।  हाईकोर्ट (HC) ने एमसीआई (MCI) को 2 सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल  दिव्यांग होने के कारण एक छात्र को एमबीबीएस (MBBS) में एडमिशन नहीं देने के खिलाफ़ हाईकोर्ट (HC) में याचिका दायर की गई थी।  याचिका में कहा गया है कि एमसीआई (MCI) के दिशा-निर्देश के मुताबिक 80 फीसदी से ज्यादा विकलांग व्यक्ति एमबीबीएस (MBBS) में दाखिले के लिए पात्र नहीं है।  इस पर याचिकाकर्ता का कहना है कि वो 63 फीसदी विकलांगता के दायरे में आता है इसके बाद भी उसे दाखिला नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News: अब व्हीकल फैक्ट्री की ये उपलब्धि बनेगी उसकी नई पहचान

दिव्यांग छात्र को एमबीबीएस (MBBS) में एडमिशन न देने के मामले में जब हाईकोर्ट (HC) में याचिका दायर की गई और उसमें सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट (HC) ने एमसीआई (MCI) को जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है अब इस मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews