कांग्रेस MLA ने अपने ऊपर लगे आरोपों का किया खंडन, मामले को बताया निराधार

कांग्रेस MLA ने अपने ऊपर लगे आरोपों का किया खंडन, मामले को बताया निराधार

डिंडोरी।प्रकाश मिश्रा

जिले की शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक भूपेंद्र मरावी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए रेत खदान के संचालक राजू खान पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है।

बता दें कि पिछले दिनों दिवारी रेत खदान के संचालक राजू खान ने विधायक भूपेंद्र मरावी और कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर रेत खदान की सुरक्षा के लिए बनाई गई चौकियों में तोड़फोड़ करने तथा 50000 पचास हजार रुपये छीन कर ले जाने के गंभीर आरोप लगाए थे जिसकी लिखित शिकायत राजू खान ने पुलिस अधीक्षक डिंडोरी से की थी।

रविवार 28 जून की दोपहर कांग्रेस विधायक भूपेंद्र मरावी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा कर रेत खदान संचालक के द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह दबाव बनाने की सोची समझी साजिश है। विधायक ने कहा कि वे एक जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र के लोगों के द्वारा उन्हें रेत खदान के संचालक और उनके बंदूकधारी लोगों के द्वारा मनमानी करने और दहशत फैलाने की शिकायत मिली थी क्षेत्रीय लोगों से शिकायत मिलने के बाद वे अपने साथियों के साथ भ्रमण करने के लिए क्षेत्र में गए हुए थे जहां पर उन्होंने अवैध रूप से लगाई गई चौकियों पर आपत्ति लगाई थी वही उनके कार्यकर्ताओं ने उन चौकियों को हटाया था। फिलहाल रेत संचालक और विधायक भूपेंद्र मरावी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है देखने लायक बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews