समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसानों की समस्या को लेकर कॉंग्रेस ने उठाये सवाल, पूर्व मंत्री पर भी साधा निशाना

MP-election--Big-action-against-rebels

बुरहानपुर।शेख रईस

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चने की खरीदी की जा रही है। जिसको आज कोंग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी ने भाजपा की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए परेशान किसानों की समस्या को तत्काल हल करने की बात कही। कॉंग्रेस जिलाअध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि दो दो दिन से धूप में किसान तपती धूप में खुले आसमान के नीचे परेशान हो रहा है।

मुख्यमंत्री जी किसानों को भगवान बोलना बंद करो तुरंत उनकी कैसे मदद की जा सकती है उसकी व्यवस्था करो रघुवंशी ने सरकार से समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी भी शुरू करने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पूर्व मंत्रियों से कहा कि कागज चिट्टियां लिखना बंद करे तुरत किसानों के हित में फैसला ले नही तो आपके व्यापारी मित्रो को फ़ायदा होगा किसानों को कोई लाभ नही मिलने वाला।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews