तमाम सियासी हलचल के बीच भी कूल कमलनाथ, थम्स अप के साथ कहा साबित करेंगे बहुमत

तमाम सियासी हलचल के बीच भी कूल कमलनाथ, थम्स अप के साथ कहा साबित करेंगे बहुमत

भोपाल। सीएम हाउस में विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद सीएम कमलनाथ बाहर निकले और पत्रकारों से कहा कि हमारे पास बहुमत है और सदन में उसे साबित करेंगे। माना जा रहा है कि सीएम हाउस से निकलकर कमलनाथ किसी शादी में शरीक होने पहुंचे थे और वहा मौजूदगी की रस्म अदायगी कर जल्द ही सीएम हाउस लौट आए। पत्रकारों के सामने कमलनाथ हमेशा की तरह चेहरे पर चिर परिचित मुस्कुराहट के साथ दिखे और पत्रकारों को देखकर थम्स अप का संकेत भी दिया।

खबरों के मुताबिक विधायकों के साथ हुई बैठक में सीएम ने भावुक भाषण दिया और इंदिया गांधी, संजय गांधी को याद करते हुए कांग्रेस की परंपरा और विचारधारा के बारे में बात की। वहीं सीएम कमलनाथ ने भरोसा जताया कि अगर फ्लोर टेस्ट की नौबत आती है तो वो सदन में अपना बहुमत साबित करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews