MP के 40 से ज्यादा जिले में फैला कोरोना, खरगोन-सागर में 3-3 और सिवनी में एक संक्रमित

MP के 40 से ज्यादा जिले में फैला कोरोना, खरगोन-सागर में 3-3 और सिवनी में एक संक्रमित

सिवनी/खरगोन।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| हालात को काबू में लाने सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रही है| इसी बीच सिवनी जिले में एक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीँ इसे पहले सिवनी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो चुकी है।

दरअसल एक संक्रमित घँसौर तहसील के तुमड़ी पर गाव में पाया गया। उक्त युवक मजदूरी करने महाराष्ट(maharashtra) गया था। वापस आने पर युवक को लक्षण मिलने पर सेम्पल लेने पर कोविड 19(covid19) पॉजिटव(positive) पाया गया। उक्त युवक को घँसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। घँसौर का अस्पताल जो कि खुद बदहाल अवस्था मे है तथा जहां से साधारण मरीजो को भी जबलपुर रेफर किया जाता है। वहा पर कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज की उचित व्यवस्था नहीं है। सुचना देने के बाद भी जिला कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी आये लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। मरीज को यहां ही भर्ती रखने बोलकर छोड़कर चल दिये। वहीँ दूसरी तरफ घँसौर अस्पताल की हालत भी खस्ता है। जहां न आक्सीजन की व्यवस्था है और ना वेंटिलेटर की।

वहीं दूसरी तरफ सागर में आज बुधवार को 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सागर में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। जिसके साथ ही जिले में सक्रमित मरीजों का आकड़ा बढ़कर 92 हो गई है। इसी के साथ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4050 के ऊपर पहुंच गई है। इससे यहां 197 लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews