Corona alert: इस तरह से दिया जा रहा कोरोना संक्रमण को बढ़ावा, देखें वीडियो

Corona alert: इस तरह से दिया जा रहा कोरोना संक्रमण को बढ़ावा, देखें वीडियो

सिवनी।सपना तिलक जाटव।

कोरोना संकट के बीच देश में 21 दिन का पूर्ण लॉक डाउन के बीच जहां प्रशासन लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक कर रही है। वही प्रदेश के सिवनी जिले में लोग चार पहिया वाहनों में एक दूसरे के संपर्क में आकर इस वायरस के संक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। जहां स्पष्ट तौर पर प्रशासन की निष्क्रियता देखी जा सकती है।

दरअसल सिवनी से जबलपुर मार्ग में गुजरते हुए एक ट्रक में मजदूरों की पूरी टोली थी। सारे लोग एक दूसरे के पास पास खड़े थे।ट्रक का पीछा करने पर पाया गया कि रास्ते में उस ट्रक को प्रशासन के किसी भी लोगों ने न समझाइश दी और ना ही ट्रक चालक पर कोई कार्यवाही हुई। सरकार की तरफ से प्रशासन को सख्त निर्देश है कि लोगों को एक दूसरे के संपर्क में आने से रोका जाए। इस बीच इस तरह की घटना इस वायरस के संक्रमण को फैलने में काफी मददगार साबित हो सकती है।

बता दे कि प्रदेश में कोरोना के बर्थडे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर रोक लगा दी है। वहीं प्रशासन मुस्तैदी से सड़कों पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के मायने समझा रही है। ऐसे में सिवनी जिले से आ रही इस तरह की घटना चिंतित करती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews