Corona In MP: इस जिले में स्थिति गंभीर, 2 दिन में 112 पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

Corona In MP: इस जिले में स्थिति गंभीर, 2 दिन में 112 पॉजिटिव, प्रशासन अलर्ट

भोपाल।
देश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित (Corona infected) मरीजों वाले शहरों की सूची में 10वें नंबर पर आए भोपाल में फिर नए 60 पॉजिटिव मिले है।खास बात ये है कि राज्यभवन में आज फिर एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है।इसके अलावा राजधानी के C21 मॉल के 108 एम्बुलेंस कॉल सेंटर 6 ,कोतवाली के सिंधी मार्किट में 7, हॉटस्पॉट कमलानगर के कोटरा से 8 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इतना ही नही राजधानी के और भी कई क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मिले है।

इससे पहले रविवार को कोरोना के 52 नए मरीज मिले थे। वही हमीदिया अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। भोपाल में अब मरीजों की संख्या 2000 के करीब पहुंच गई है और अबतक 66 की मौत हो चुकी है। भोपाल में रविवार को जितने मरीज मिले हैं वह 20 अलग-अलग इलाकों के हैं। नए मरीजों में बाणगंगा के 7, इतवारा के 4, टीला जमालपुरा के 3 मरीज शामिल हैं। हमीदिया अस्पताल में 40 साल के जिस मरीज की मौत हुई है वह दिल्ली का रहने वाला था। भोपाल में अपने भाई के पास आया था।

लगातार बढ़ते आंकडों के बाद देश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों वाले शहरों की सूची में अब भोपाल 10वें नंबर पर पहुंच गया है वही इंदौर छटवें नंबर पर है।इधर प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच गई है।वही अब तक 434 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews